Connect with us

खबर सक्ती ...

बड़े रेबेली में शराब दुकान के खिलाफ भड़का जनाक्रोश, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) की संतोषी रात्रे व अर्जुन राठौर पहुंचे समर्थन में ..

Published

on

छह दिन से धरने पर डटी महिलाएं, शराब भट्ठी खोलने पर सियासत गरम ,

शासन-प्रशासन के फैसले पर तीखा हमला, निर्णय वापस लेने की मांग तेज ..

सक्ती, जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़े रेबेली में प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले छह दिनों से गांव की महिलाएं धरना प्रदर्शन पर डटी हुई हैं और शासन के निर्णय को वापस लेने की मांग कर रही हैं। आंदोलन को उस समय और बल मिला जब छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के संतोषी रात्रे और अर्जुन राठौर धरनास्थल पहुंचकर महिलाओं के समर्थन में खड़े नजर आए।

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) की प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष संतोषी रात्रे ने शासन पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि गांव में शराब भट्ठी खुलने से युवाओं और बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर महिलाओं को आर्थिक सहायता के नाम पर सम्मान देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उनके ही गांवों में शराब दुकान खोलकर परिवारों को बर्बादी की ओर धकेल रही है। रात्रे ने चेतावनी दी कि यदि शराब दुकान खोलने का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने भी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र तक नहीं लिया गया है और स्वयं सरपंच ने दुकान न खोलने का निवेदन किया है। राठौर ने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस सरकार ने शराबबंदी का वादा कर उसे लागू नहीं किया और अब भाजपा सरकार नई शराब भट्ठियां खोलने की तैयारी कर रही है। उन्होंने इसे सामाजिक बुराई बताते हुए कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था कमजोर कर रही है और युवाओं को नशे की ओर धकेल रही है।

इस अवसर पर भूपेंद्र लहरे, सूरज खूंटे, ओम चंद्रा, संतोष चंद्रा, गुरु चरण (पूर्व सरपंच), घनाराम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं—बिंदिया चंद्रा, अनीता देवी, शांति चंद्रा, दुर्गा बरेठ—और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

गांव में स्थिति लगातार गर्म बनी हुई है और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ती जा रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..7 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर7 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending