Connect with us

खबर अकलतरा ..

भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति की बैठक सम्पन्न, पेंशनधारियों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस पर मंथन ..

Published

on

अकलतरा, जेएसडब्ल्यू केएसके महानदी कंपनी से जुड़े पेंशनधारियों की संस्था भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति की मासिक बैठक नगर पंचायत नरियरा स्थित भगत कुआं मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में भूविस्थापित आठ ग्रामों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

बैठक का मुख्य विषय पेंशनधारियों और उनके परिवारों के लिए बेहतर मेडिकल सुविधा सुनिश्चित करना रहा। प्लांट प्रबंधन की ओर से नियुक्त टाटा एआईजी इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए। उन्होंने पेंशनधारियों के लिए समूह बीमा (ग्रुप इंश्योरेंस) योजना लागू करने का प्रस्ताव रखा। बताया गया कि यह सुविधा सरकारी योजना ईएसआईसी की तर्ज पर होगी, जिसके तहत पेंशनधारी परिवारों को प्रदेश के अधिकांश बड़े अस्पतालों में निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि बीमा योजना के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का त्वरित और बेहतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस पर उपस्थित सदस्यों ने विस्तार से चर्चा करते हुए विभिन्न सुझाव भी प्रस्तुत किए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस महत्वपूर्ण विषय पर आगे की रूपरेखा तय करने के लिए अगली बैठक 08 मार्च 2026, रविवार को पुनः भगत कुआं मंदिर परिसर, नरियरा में आयोजित की जाएगी। समिति पदाधिकारियों ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि सामूहिक सहमति से एक प्रभावी और लाभकारी योजना तैयार की जा सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनाने कलेक्टर की अपील ..

17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, जिलेभर में होगा वृहद दीप प्रज्वलन .. सक्ती, केंद्र...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ ..

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने पर जोर, कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को बनाया जिला स्तरीय नोडल...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

भोथिया मंडल में सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर मंथन ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा अभियान .. सक्ती, भारतीय जनता...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

मोबाइल-नकदी चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ..

बुधवारी बाजार में चोरी का सामान बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा; दो मोबाइल व चोरी की...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती में अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग की सख्ती ..

आशीष उप्पल की टीम की बड़ी कार्रवाई, दो गांवों में दबिश देकर तीन आरोपी पकड़े; 22 लीटर महुआ शराब बरामद...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

27 वर्षों से आस्था की राह पर जारी चंद्रपुर पदयात्रा, अस्थाई कार्यालय का भव्य शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने फीता काटकर किया उद्घाटन, अतिथियों ने पदयात्रा की सफलता के लिए दी शुभकामनाएं .. सक्ती, चंद्रपुर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending