Connect with us

खबर सक्ती ...

महतारी वंदन योजना से जिले की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, हर माह मिल रहा आर्थिक संबल ..

Published

on

महतारी वंदन योजना से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास, घर के खर्चों में निभा रहीं अहम भूमिका ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना प्रदेश की हजारों महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास की किरण बनकर उभर रही है। यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके जीवन में सम्मान और सशक्तिकरण की नई राह भी खोल रही है।

योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जा रही है। इस नियमित आर्थिक सहयोग से महिलाएं अब अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को स्वयं पूरा कर पा रही हैं और परिवार के आर्थिक निर्णयों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

सक्ती विकासखंड के ग्राम पंचायत नवापारा खुर्द की महिलाएं भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। इनमें श्रीमती सुखमति महंत, श्रीमती शांति चौहान और राधा बाई सिदार प्रमुख रूप से शामिल हैं, जिनके जीवन में इस योजना ने सकारात्मक बदलाव लाया है।

श्रीमती सुखमति महंत बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से घर के दैनिक खर्चों को पूरा करने में काफी मदद मिल रही है। अब वे परिवार के लिए समय पर राशन और आवश्यक सामान खरीद पा रही हैं, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर होने का एहसास हो रहा है।

वहीं श्रीमती शांति चौहान का कहना है कि हर महीने मिलने वाली सहायता से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब वे अपनी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा कर पा रही हैं और घर की जिम्मेदारियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

राधा बाई सिदार ने भी बताया कि महतारी वंदन योजना उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई है। योजना से मिलने वाली राशि से वे घर के खर्चों में सहयोग कर पा रही हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार महसूस हो रहा है।

क्षेत्र की अनेक महिलाएं इस योजना से लाभ लेकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का अनुभव कर रही हैं। आर्थिक सहयोग के साथ-साथ उन्हें आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का नया संबल भी मिला है।

महिलाओं ने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन में आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ सम्मान और आत्मविश्वास भी बढ़ाया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending