खबर जांजगीर-चांपा ..
पामगढ़ में किराना दुकान के पास गोलीकांड: युवक घायल, रिटायर्ड हवलदार सहित दो आरोपी हिरासत में ..

मामूली विवाद ने लिया खतरनाक मोड़: पामगढ़ में फायरिंग, हत्या के प्रयास का केस दर्ज ..
जांजगीर-चांपा, थाना पामगढ़ क्षेत्र में आज सुबह लगभग 10 बजे हिमांशु किराना स्टोर के पास गोलीकांड की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ दुकान के पास गाली-गलौज कर रहा था। दुकान संचालक हिमांशु श्रीवास ने इसका विरोध किया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

विवाद के दौरान हिमांशु श्रीवास के भाई गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से पंकज कश्यप पर फायर कर दिया। गोली पंकज कश्यप की जांघ में लगी, जिसे तत्काल CHC पामगढ़ से प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रिफर किया गया है। फिलहाल घायल की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
आरोपी गुलशन श्रीवास रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर का हवलदार बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी एवं उसके सहयोगी भाई को हिरासत में ले लिया है। थाना पामगढ़ पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login