खबर जांजगीर-चांपा ..
बडी खबर: अकलतरा थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक निलंबित, मारपीट मामले में FIR दर्ज न करने पर कार्रवाई ..

जांजगीर-चांपा, जिले के अकलतरा थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 की रात्रि लगभग 8 बजे ग्राम रोगदा निवासी प्रकाश नोरगे मारपीट की शिकायत लेकर थाना अकलतरा पहुंचे थे। उन्होंने आरोपी विनोद एवं अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। आरोप है कि उस समय थाना में उपस्थित उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने मामले में विधिसम्मत धाराओं के तहत FIR दर्ज नहीं की, बल्कि दोनों पक्षों पर दबाव बनाकर थाना में ही समझौता करा दिया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने इसे कर्तव्य में लापरवाही मानते हुए तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी को सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था के मामलों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login