Connect with us

खबर सक्ती ...

कानून की अनभिज्ञता नहीं है क्षम्य: बोईरडीह शिविर में न्यायाधीश शिवहरे का संदेश ..

Published

on

विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को कानून की जानकारी, साइबर अपराध व सामाजिक कुरीतियों पर चेताया ..

सक्ती, नगर के समीप ग्राम पंचायत बोईरडीह में आज 14 अप्रैल को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

अपने संबोधन में न्यायाधीश शिवहरे ने सरल एवं सहज भाषा में आमजन को विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही, टोनही प्रताड़ना एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों को गंभीर अपराध बताते हुए ऐसे कृत्यों पर कड़ी सजा के प्रावधान की जानकारी दी।

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा बिना लाइसेंस वाहन न चलाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए शासन द्वारा नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, जिससे कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण न्याय से वंचित न रहे।

न्यायाधीश शिवहरे ने लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के लिए ‘लोक अदालत’ को सबसे सरल और प्रभावी माध्यम बताते हुए ग्रामीणों से अपील की कि वे छोटे-मोटे विवादों को आपसी समझौते से सुलझाएं, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो।

उन्होंने कहा, “कानून की अनभिज्ञता दंड से नहीं बचा सकती, इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी ज्ञान होना चाहिए।”

कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती अमृत बाई कुर्रे, कोर्ट स्टाफ जयनारायण देवांगन एवं पैरालीगल वालेंटियर मनीष साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान सीधे न्यायाधीश से संवाद के माध्यम से प्राप्त किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending