Connect with us

खबर सक्ती ...

बंगाल में भाजपा की जीत पर सक्ती में जश्न, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर मनाई खुशी ..

Published

on

भाजपा की प्रचंड विजय पर गूंजा सक्ती: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौक एवं जिला भाजपा कार्यालय में मनाया उत्सव ..

सक्ती, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खबर मिलते ही सक्ती नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई। इस ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में भाजपा नगर मंडल सक्ती द्वारा शहर के अग्रसेन चौक में जोरदार जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाइयां देकर अपनी खुशी का इज़हार किया।

इस अवसर पर अग्रसेन चौक “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने इस जीत को जनता के विश्वास की विजय बताया। कई कार्यकर्ताओं ने इसे जनसंघ के सपनों का साकार होना बताते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनना राष्ट्रवादी विचारधारा की बड़ी जीत है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला कार्यालय में भी विशेष आयोजन किया गया, जहां झालमुड़ी का स्टॉल लगाकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच इसका वितरण किया गया। सभी ने एक साथ बैठकर बंगाल की इस पारंपरिक झालमुड़ी का स्वाद लिया और बंगाल सहित असम व पुडुचेरी में पार्टी की सफलता पर खुशी जाहिर की। इस अनूठे आयोजन ने माहौल को और भी उत्सवी बना दिया।

भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह जीत पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत, नेतृत्व पर अटूट विश्वास और राष्ट्रसेवा के प्रति उनकी निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा और भी मजबूती के साथ देश के विभिन्न राज्यों में जनसेवा का कार्य करेगी। साथ ही बंगाल, असम और पुडुचेरी में सरकार बनने को लेकर भी आशा व्यक्त की गई।

इस अवसर पर भाजपा सक्ती जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा राठौर, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सेवती साहू, दीपक गुप्ता, रंजन सिन्हा, मालती सोनी, सुषमा कसेर, विनोद पांडे, दिलीप सराफ, अमन डालमिया, नटवर गोंड, लाखन नामदेव, अनुराग विश्वकर्मा, मनोज सिसोदिया, जगत शर्मा, सूरज देवांगन, रामावतार साहू, वेद प्रकाश देवांगन, विजय जांगड़े, भुवन सोनी, आदित्य अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

समूचे आयोजन के दौरान उत्साह, उल्लास और एकजुटता का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह जीत देश के विकास और मजबूत नेतृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending