Connect with us

खबर सक्ती ...

जिले में जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत मालखरौदा से हुआ सुशासन तिहार का आगाज ..

Published

on

समाधान शिविर में जनसमस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण ..

सक्ती, आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, शाासकीय योजनाओं की समीक्षा और निगरानी, विकास कार्याे में तेजी लाने और जनता, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुसार पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सक्ती जिले में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत आज जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत मालखरौदा में समाधान शिविर का विधिवत पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्जलित कर शुभारंभ किया गया। इस शिविर में जनपद पंचायत मालखरौदा क्लस्टर के 21 ग्रामों से आए ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन भी प्रस्तुत किए। संबंधित अधिकारियों ने कुछ मामलों का मौके पर ही निराकरण किया, जबकि शेष आवेदनों पर परीक्षण के बाद शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। वहीं शिविर में जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। समाधान शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभागवार प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी आवेदकों को दी गई।

समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुधन विकास विभाग, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य विभाग, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, श्रम विभाग, मछली पालन विभाग, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। समाधान शिविर मे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्रासन, समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्राइसाइकल वितरण सहित विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक सामग्रियों का भी वितरण किया।

उक्त शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य निर्मल सिन्हा, जनपद पंचायत अध्यक्ष कविशरण वर्मा, टिकेश्वर गबेल, एसडीएम मालखरौदा रूपेन्द्र पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तेजेश्वर यादव, मालखरौदा तहसीलदार रविशंकर राठौर सहित मालखरौदा कलस्टर क्षेत्र के सरपंच, सचिव एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारीगण, स्व सहायता समूहों के सक्रिय महिलाएं एवं विभिन्न ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

♦️खरीफ 2026 में किसानों को बड़ी राहत, पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया खाद ..

♦️यूरिया वितरण में किस्त व्यवस्था खत्म, 2025 के बराबर मिलेगी खाद की पूरी पात्रता .. सक्ती, खरीफ मौसम 2026 में...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

♦️जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, 17 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश ..

♦️ साप्ताहिक जनदर्शन में आवास, भूमि, सीमांकन व बोर खनन से जुड़े आवेदन पहुंचे, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

♦️ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर सख्त, सीएम हेल्पलाइन व सुशासन तिहार के लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश ..

♦️ खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा, खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने व अवैध विक्रेताओं पर कार्रवाई के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

🩸 मानवता की मिसाल: बादल सिंह राजपूत ने किया 12वां रक्तदान, जटिल ऑपरेशन के लिए बढ़ाया मदद का हाथ ..

🩸 एक फोन पर पहुंचे रक्तवीर: प्रफुल्ल देशमुख की पहल से बादल राजपूत ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मरीज को मिली...

खबर खरसिया ..4 घंटे ago

🔹 सहकारी सप्ताह पर तिऊर, तुरेकेला और बरगढ़ की सहकारी समितियों में फहराया गया सहकारिता ध्वज ..

🔹 किसानों को योजनाओं की दी जानकारी, सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प .. खरसिया, सहकारिता की भावना...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

♦️ सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है साय सरकार- केदार कश्यप ..

♦️ सहकारिता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ, किसानों और ग्रामीणों को मजबूत बनाने पर जोर , ♦️ सहकारिता आंदोलन के...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

♦️ आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ ..

♦️ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया उद्घाटन , ♦️ रामगढ़ सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

♦️ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना ..

♦️ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में डीलर दीदी मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान , ♦️ आरसेटी और कौशल विकास योजनाओं...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

♦️ संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ..

♦️ संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना मजबूत होगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर रायगढ़21 घंटे ago

🔸 संगठन सृजन अभियान का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, राजेश अग्रवाल को मिला प्रमाण-पत्र ..

🔸 डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने कहा— बूथ मजबूत होगा तो संगठन और कांग्रेस दोनों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending