Connect with us

खबर सक्ती ...

अघोषित बिजली कटौती पर सख्त हुए डॉ. चरणदास महंत, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश ..

Published

on

सक्ती में नए सब स्टेशन की तैयारी तेज, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का भरोसा ..

सक्ती, जिले में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती और कमजोर बिजली आपूर्ति को लेकर अब सियासी हलचल तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत ने इस गंभीर समस्या पर चिंता जताते हुए विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

नगर के विश्राम गृह, सक्ती में आयोजित इस बैठक में डॉ. महंत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले की विद्युत व्यवस्था में बार-बार बाधा आना आम जनता के लिए भारी परेशानी का कारण बन रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं और अघोषित कटौती पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए।

बैठक के दौरान डॉ. महंत ने सक्ती क्षेत्र में एक नए उच्च क्षमता वाले सब स्टेशन के निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसके लिए जल्द से जल्द उपयुक्त भूमि का चयन कर स्थान चिन्हित किया जाए, ताकि भविष्य में शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली संकट की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मर बदलने में अनावश्यक विलंब न हो, जिससे गांवों के उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

इस पर विद्युत विभाग के रायगढ़ वृत्त के कार्यपालक निदेशक मनीष तनेजा एवं अधीक्षण यंत्री जांजगीर अमर चौधरी ने भरोसा दिलाया कि जिले की विद्युत वितरण प्रणाली को जल्द ही सुदृढ़ किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ तकनीकी सुधार भी किए जाएंगे, जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्तावित उच्च सब स्टेशन के निर्माण के बाद क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्याओं में काफी हद तक कमी आएगी।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल, जिला पंचायत से जुड़े प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर, कलेक्टर कार्यालय के प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल, विद्युत विभाग के विधायक प्रतिनिधि पिंटू ठाकुर, कार्यपालन अभियंता अजय भारद्वाज एवं सहायक यंत्री सूरज जंघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से आमजन, किसान और व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ऐसे में इस बैठक से लोगों को राहत की उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में बिजली व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending