Connect with us

खबर सक्ती ...

आधे घंटे के तूफान ने मचाई तबाही, सक्ती सहित पूरे जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त ..

Published

on

बिजली व्यवस्था ध्वस्त, पेड़-खंभे गिरे; बहाली में जुटा विद्युत अमला, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने लिया जायजा ..

सक्ती, सक्ती जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में 13 मई 2026 को बुधवार शाम करीब 4 बजे आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने महज आधे घंटे में भारी तबाही मचा दी। तेज रफ्तार हवाओं के चलते पूरे जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया और विद्युत व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।

अचानक आए इस तूफान से लोग संभल भी नहीं पाए। शहर में बुधवार होने के कारण बुधवारी बाजार में काफी भीड़ थी। इसी दौरान तेज हवा और बारिश के कारण अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कई दुकानों के बाहर लगे लोहे के बड़े साइन बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि घरों की छतों पर लगे टीवी की छतरियां और टीन शेड हवा में उड़ गए। कई मकानों की छतों पर रखे गमले और पौधे भी टूटकर बिखर गए। मुख्य मार्गों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा।

तूफान का सबसे अधिक असर विद्युत व्यवस्था पर पड़ा। शाम 4 बजे से ही शहर की बिजली पूरी तरह बंद हो गई। कई जगह बिजली के खंभे और तार टूट गए, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी मुख्य टावर लाइन क्षतिग्रस्त होने की खबर है। सक्ती विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने में लगातार जुटे हुए हैं। हालांकि नुकसान अधिक होने के कारण देर रात तक भी बिजली व्यवस्था सामान्य होने की संभावना कम नजर आ रही हैं।

इधर, नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी देर शाम तूफान प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। बारिश के बीच उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। भारी बारिश के कारण कई जगह नालियों का पानी सड़कों पर भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

तूफान की वजह से नगर पालिका की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। कई स्थानों पर केबल वायर टूट गए हैं और पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकारियों के अनुसार व्यवस्था को पूरी तरह सामान्य होने में कुछ दिन लग सकते हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 मिनट ago

♦️जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, 17 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश ..

♦️ साप्ताहिक जनदर्शन में आवास, भूमि, सीमांकन व बोर खनन से जुड़े आवेदन पहुंचे, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

♦️ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर सख्त, सीएम हेल्पलाइन व सुशासन तिहार के लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश ..

♦️ खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा, खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने व अवैध विक्रेताओं पर कार्रवाई के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

🩸 मानवता की मिसाल: बादल सिंह राजपूत ने किया 12वां रक्तदान, जटिल ऑपरेशन के लिए बढ़ाया मदद का हाथ ..

🩸 एक फोन पर पहुंचे रक्तवीर: प्रफुल्ल देशमुख की पहल से बादल राजपूत ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मरीज को मिली...

खबर खरसिया ..2 घंटे ago

🔹 सहकारी सप्ताह पर तिऊर, तुरेकेला और बरगढ़ की सहकारी समितियों में फहराया गया सहकारिता ध्वज ..

🔹 किसानों को योजनाओं की दी जानकारी, सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प .. खरसिया, सहकारिता की भावना...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

♦️ सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है साय सरकार- केदार कश्यप ..

♦️ सहकारिता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ, किसानों और ग्रामीणों को मजबूत बनाने पर जोर , ♦️ सहकारिता आंदोलन के...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

♦️ आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का हुआ भव्य शुभारंभ ..

♦️ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया उद्घाटन , ♦️ रामगढ़ सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

♦️ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना ..

♦️ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में डीलर दीदी मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान , ♦️ आरसेटी और कौशल विकास योजनाओं...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

♦️ संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ..

♦️ संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना मजबूत होगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर रायगढ़20 घंटे ago

🔸 संगठन सृजन अभियान का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, राजेश अग्रवाल को मिला प्रमाण-पत्र ..

🔸 डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने कहा— बूथ मजबूत होगा तो संगठन और कांग्रेस दोनों...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

🚨 बिलासपुर के अमित पाटिल को शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी..

🚨 सक्ती यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई: नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर धारा 185 के तहत की कार्रवाई,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending