खबर सक्ती ...
डिब्बा, जेरेकिन और बोतलों में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर रोक, कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश ..

केवल वाहनों में ही होगा ईंधन प्रदाय, आदेश उल्लंघन पर संचालकों के विरुद्ध होगी आवश्यक कार्रवाई ..
सक्ती, जिले में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती मांग और पेट्रोल पंपों पर लग रही लंबी कतारों के बीच कलेक्टर कार्यालय (खाद्य शाखा) सक्ती ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अब जिले के किसी भी पेट्रोल पंप से डिब्बा, जेरेकिन, बोतल अथवा अन्य खुले पात्रों में पेट्रोल एवं डीजल का विक्रय नहीं किया जाएगा। ईंधन का प्रदाय केवल संबंधित वाहनों में ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन दिनों जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। कई स्थानों पर ईंधन आपूर्ति में देरी होने से लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी विशेष परिस्थिति में यदि ईंधन उपलब्ध कराना आवश्यक हो, तो सक्षम प्राधिकारी के निर्देशानुसार निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही पेट्रोल-डीजल प्रदान किया जाए।
प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा है। आदेश की अवहेलना करने वाले संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login