Connect with us

खबर सक्ती ...

मेडिकल स्टोर बंद के बीच नहीं रुकेगी दवा सेवा जिला प्रशासन ने कि विशेष व्यवस्था ..

Published

on

20 मई को प्रस्तावित ऑल इंडिया मेडिकल स्टोर बंद के दौरान आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने विशेष व्यवस्था ..

सक्ती, जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑनलाइन औषधियों की बिक्री के विरोध में विभिन्न केमिस्ट संगठनों द्वारा 20 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी मेडिकल स्टोर बंद को ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों एवं मरीजों को आवश्यक दवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु विशेष व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सक्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले के समस्त औषधि विक्रेताओं, जनऔषधि केन्द्रों, धन्वंतरि मेडिकल स्टोर्स, शासकीय चिकित्सालयों एवं अन्य औषधि वितरण केन्द्रों को आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि जिला औषधि विक्रेता संघ, सक्ती द्वारा भी आपातकालीन दवा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न क्षेत्रों के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसी भी मरीज को आकस्मिक दवा आवश्यकता होने पर संबंधित क्षेत्र के जिम्मेदार सदस्य से संपर्क कर आवश्यक दवा प्राप्त की जा सकेगी।

आपातकालीन दवा उपलब्धता हेतु नियुक्त सदस्य एवं संपर्क नंबर दिए गए जिनमें विजय डालमिया, सक्ती – 9301233463, विनोद बंसल, सक्ती – 7000292626, अजय अग्रवाल, चंद्रपुर – 9981158736, प्रमोद चंद्रा, मालखरौदा – 9977668843, मनीष अग्रवाल, जैजैपुर – 7987802440, परमानंद जांगड़े, हसौद – 9758555665, पुरू साहू, डभरा – 9300282955, कान्हा अग्रवाल, बाराद्वार – 7974756465 ।

मुख्य चिकित्सा एवं ,स्वास्थ्य अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि अनावश्यक रूप से दवाओं का संग्रहण न करें तथा नियमित रूप से दवा सेवन करने वाले मरीज चिकित्सकीय परामर्श अनुसार आवश्यक दवाएं पूर्व में सुरक्षित रख लें। गंभीर मरीजों, वरिष्ठ नागरिकों एवं नियमित उपचाराधीन व्यक्तियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने की भी अपील की गई है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा केवल अधिकृत सूचनाओं पर विश्वास करने की अपील की है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..16 घंटे ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर18 घंटे ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा2 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending