Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक की गई आयोजित, पशु क्रूरता रोकने लागू होंगे सख्त प्रावधान ..

Published

on

पशु क्रूरता निवारण को लेकर जिला प्रशासन सख्त, आवारा पशुओं के संरक्षण एवं रेबीज नियंत्रण पर विशेष जोर ..

सक्ती, जिलास्तरीय पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक कलेक्टर एवं समिति के पदेन अध्यक्ष अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 तथा भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने समिति के सभी सदस्यों एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी समस्त गाइडलाइन का गंभीरतापूर्वक पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को वर्षा ऋतु पूर्व शासन द्वारा स्वीकृत गौशालाओं एवं गौधामों में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही नवगठित पशु क्रूरता निवारण समिति का पंजीयन रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसायटी रायपुर, छत्तीसगढ़ से अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक एवं समिति के पदेन उपाध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि पशु क्रूरता से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान मवेशियों के अधिक एकत्र होने वाले एवं दुर्घटना संभावित स्थलों पर सांकेतिक बोर्ड लगाए जाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

बैठक में अतिरिक्त उपसंचालक पशुधन विकास विभाग डॉ. अशोक कुमार गबेल द्वारा समिति के सदस्यों को भारत सरकार द्वारा जारी पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960, 26 मार्च 2001 की अधिसूचना तथा संशोधित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

वहीं उपसंचालक पशुधन विकास विभाग एवं पदेन सचिव डॉ. नदीम शम्स ने विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में एबीसी सेंटर की स्थापना, रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम तथा आवारा पशुओं के व्यवस्थापन हेतु नवीन गौधामों के प्रस्ताव गौसेवा आयोग रायपुर को भेजे गए हैं। समिति के मनोनीत सदस्य मयंक सिंह ठाकुर ने बताया कि गौसेवा समिति सक्ती द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों के दुर्घटनाजन्य स्थलों पर लगाए जाने हेतु सांकेतिक बोर्ड तैयार करवाए गए हैं, जिनका उपयोग दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में किया जाएगा।

बैठक में जिला पंचायत सक्ती सीईओ वासु जैन, वनमंडल अधिकारी जांजगीर-सक्ती हिमांशु डोंगरे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सक्ती, जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर22 घंटे ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा2 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending