Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली नई मजबूती : 10 नए डायल-112 व हाईवे पेट्रोलिंग वाहन हुए शामिल ..

Published

on

कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने दिखाई हरी झंडी, आपात स्थिति में अब मिलेगी और त्वरित पुलिस सहायता ..

जांजगीर-चांपा, जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ पुलिस के अंतर्गत जिले को 10 नए नेक्स्ट जेनरेशन ERSS डायल-112 वाहन तथा 1 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन आबंटित किए गए हैं।

इन अत्याधुनिक वाहनों को मंगलवार शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर से कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, जीवीके चालकों तथा नागरिकों की उपस्थिति में नए वाहनों का शुभारंभ किया गया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि नए वाहनों के शामिल होने से जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने तथा पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों तक शीघ्र पुलिस सहायता पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इन वाहनों के माध्यम से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और अधिक तेज एवं प्रभावी होगी।

उन्होंने बताया कि डायल-112 एवं हाईवे पेट्रोलिंग सेवा के विस्तार से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी तथा हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं एवं आपात घटनाओं में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

कार्यक्रम में पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा, सीएसपी योगिताबाली खापर्डे, डीएसपी सतरूपा तारम, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending