Connect with us

खबर अकलतरा ..

स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर रक्तदान एवं आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 60 यूनिट रक्तदान से मानवता का संदेश ..

Published

on

वेलविशर फाउंडेशन की अनूठी पहल : स्व. अनुराग सिंह की स्मृति में 252 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तवीरों का हुआ सम्मान ..

अकलतरा, वेलविशर फाउंडेशन एवं अनुराग मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता निभाते हुए समाजसेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों, परिवारजनों एवं मित्रों द्वारा स्व. अनुराग सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं समाजसेवा के कार्यों को याद किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत आश्रम के मुखिया श्री सीताराम महाराज जी ने कहा कि स्व. अनुराग सिंह बेहद सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वे हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे और समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नरियरा दिखित ठाकुर परिवार के मुखिया रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वेलविशर फाउंडेशन द्वारा जन्म जयंती पर इस प्रकार का जनहितकारी आयोजन किया जाना अत्यंत प्रेरणादायी पहल है। वहीं नगर पंचायत नरियरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर.पी. नेताम ने कहा कि स्व. अनुराग सिंह सेवा भावना से परिपूर्ण व्यक्ति थे और उनकी स्मृति में समाजहित के कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय कार्य है।

वेलविशर फाउंडेशन के सचिव चिराग शर्मा ने बताया कि संस्था पिछले चार वर्षों से लगातार इस प्रकार के आयोजन करती आ रही है तथा भविष्य में भी जनहित में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

बिलासा ब्लड बैंक के पारिजात दुबे एवं नितेश ताम्रकार ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर में 60 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल प्रस्तुत की। आयोजकों द्वारा सभी रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।

आयुष विभाग के ब्लॉक प्रमुख डॉ. शैलेश चौहान ने बताया कि आयोजित निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर में 252 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा निःशुल्क दवाइयों का लाभ प्राप्त किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।

कार्यक्रम को महाराणा शिक्षा समिति के अध्यक्ष देव भूषण सिंह, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, नवीन सिंह, बलौदा सरपंच संघ के अध्यक्ष नवल किशोर सिंह बाबला, ग्राम तेंदुआ सरपंच अरविंद सिंह, जेएसडब्ल्यू के सीएसआर प्रमुख सचिन दुबे, मुकेश चांदु, अमित बैंस, संतोष सिंह, रोशन सिंह, राजेश्वर सिंह, नगर पंचायत नरियरा की अध्यक्ष राधिका महेंद्र सहगल, उपाध्यक्ष प्रीति बबलू दुबे, पार्षदगण, भाजयुमो अध्यक्ष आकाश सिंह, राकेश साहू, सुशांत बंजारे, अजय बरेठ, अलगू भैना, छोटू कश्यप, पारस शर्मा, पत्रकार सनत साहू, अंकित जैन, आदित्य पांडे, श्रीमती मयूरिका व्यास एवं समाजसेवक राहुल दोषी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन वेलविशर फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य वीरेंद्र साहू ने किया, जबकि संस्था परिचय दीपक साहू ने दिया। अंत में संस्था के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending