Connect with us

खबर पाली

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में नव सत्र 2026-27 का हुआ शुभारंभ, दीप प्रज्वलन के साथ विद्यार्थियों का स्वागत ..

Published

on

मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, भैया-बहनों को तिलक लगाकर दिया शुभकामना संदेश ..

पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में मंगलवार को नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने नवप्रवेशी एवं नियमित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत कर उन्हें नए सत्र की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य संतोष कुमार श्रीवास, समिति सदस्य श्रीमती मंजू जायसवाल, प्राचार्य चूड़ामणि साहू, आचार्य परिवार तथा अभिभावक योगेश निषाद एवं लक्ष्मीन बाई विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सफल शैक्षणिक सत्र की कामना की।

इस अवसर पर समिति सदस्य श्रीमती मंजू जायसवाल ने विद्यालय में प्रवेश लेने वाले भैया-बहनों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया तथा उन्हें अध्ययन के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण का आधार भी है। विद्यार्थियों को विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का लाभ लेकर अपने जीवन को सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए।

प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने नए सत्र के प्रारंभ पर सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और समय पालन की आदत विकसित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। नवप्रवेशी विद्यार्थियों के चेहरे पर नए सत्र को लेकर विशेष उत्सुकता दिखाई दी। आचार्य परिवार ने भी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी शैक्षणिक कार्यक्रमों की जानकारी दी।

नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के साथ ही विद्यालय में अध्ययन-अध्यापन का कार्य विधिवत प्रारंभ हो गया। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं आचार्य परिवार ने सभी विद्यार्थियों के सफल, संस्कारित एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Latest

ख़बर रायपुर15 मिनट ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

🚨 साइबर अपराध के खिलाफ सक्ती में शुरू हुआ ‘’साइबर जागृति अभियान’’ एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया क्यूआर कोड ..

🚨 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक सात सप्ताह चलेगा अभियान, जनभागीदारी से साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने की...

खबर अकलतरा ..22 घंटे ago

वेल विशर फाउंडेशन ने शासकीय हाई स्कूल बरगवां में चलाया जागरूकता अभियान ..

साइबर अपराध, नशामुक्ति, व्यक्तित्व विकास और देश के गौरवपूर्ण इतिहास की दी जानकारी .. अकलतरा, वेल विशर फाउंडेशन द्वारा शासकीय...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ ..

रायपुर, तंबाकू के सेवन पर रोक और इसके दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ में अब कानून के...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ..

इंटर्न्स एवं आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा के मध्य मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा .. रायपुर, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री रितेश अग्रवाल...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय से सरगुजा के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात , मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न ..

दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बैंकिग सेवायें पहुंचायें , किसानों को केसीसी पर शीघ्रता से लोन दिलायें .. रायपुर, मंत्रालय (महानदी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

वीर जवानों के लिए लीनेस क्लब सक्ती एवं जूनियर क्लब ‘अरुणिमा’ ने भेजीं राखियां ..

सैनिकों की कलाई न रहे सूनी, देश की मिट्टी और स्नेह संदेश के साथ भेजा रक्षा सूत्र .. सक्ती, रक्षाबंधन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर ..

कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों और स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending