खबर खरसिया ..
♦️ ग्राम पतरापाली में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी ..

♦️ प्राकृतिक खेती, ईंधन बचत और जनभागीदारी का दिया संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात’ ..
खरसिया, भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ जिला किसान मोर्चा के सह प्रवक्ता जयप्रकाश डनसेना के नेतृत्व में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के महका मंडल अंतर्गत ग्राम पतरापाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण किया गया। इस दौरान महिलाओं, बच्चों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम सुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में पश्चिम एशिया में उत्पन्न युद्ध जैसी परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए नागरिकों से संयम और जागरूकता की अपील की। उन्होंने देशवासियों से आवश्यक होने पर ही सोना खरीदने, अनावश्यक विदेश यात्राओं को टालने, कार पूलिंग अपनाने तथा पेट्रोल-डीजल की बचत करने का आग्रह किया। साथ ही किसानों से रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर प्राकृतिक एवं रसायन-मुक्त खेती अपनाने तथा जैविक खाद के अधिक उपयोग पर जोर दिया।

इस अवसर पर नरेंद्र राठिया एवं चंदन राठिया सहित भाजपा के कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जनहित और राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















