खबर सक्ती ...
सक्ती जिले में 319.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर तहसील में सबसे अधिक 473.3 मिमी बारिश, खेती-किसानी को मिला संबल ..

सक्ती, जिले में मानसून की सक्रियता के बीच 1 जून 2026 से 8 जुलाई 2026 तक कुल 319.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान जिले में 0.7 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 जून से अब तक सक्ती तहसील में 286.8 मिमी, जैजैपुर में 201.0 मिमी, मालखरौदा में 369.4 मिमी, डभरा में 352.3 मिमी, नया बाराद्वार में 316.0 मिमी, अड़भार में 269.3 मिमी, हसौद में 298.3 मिमी, चंद्रपुर में सर्वाधिक 473.3 मिमी तथा भोथिया में 306.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

वहीं, बीते 24 घंटे की वर्षा की बात करें तो सक्ती तहसील में 2.4 मिमी, डभरा में 0.3 मिमी, नया बाराद्वार एवं अड़भार में 0.6-0.6 मिमी तथा भोथिया में 2.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि जैजैपुर, मालखरौदा, हसौद और चंद्रपुर तहसीलों में इस अवधि के दौरान वर्षा दर्ज नहीं की गई।
जिले में लगातार हो रही वर्षा से जल स्रोतों में पानी की आवक बनी हुई है, जिससे खरीफ फसलों की बुआई एवं कृषि कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















