Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा ..

Published

on

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत डेटा एंट्री सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पोर्टलों पर समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत डेटा एंट्री सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

समीक्षा के दौरान सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी/यू-विन), एचपीवी वैक्सीन अभियान, संस्थागत प्रसव, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, गैर-संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम, स्टॉप डायरिया अभियान, 100 दिवसीय टीबी अभियान तथा एलसीडीसी कार्यक्रमों की उपलब्धियों एवं प्रगति का बिंदुवार आकलन किया गया।

बैठक में आरसीएच 2.0 पोर्टल पर पंजीयन एवं विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित डेटा प्रविष्टियों की स्थिति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। सीईओ वासु जैन ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देशित किया कि पोर्टलों पर सभी जानकारी समयबद्ध, शत-प्रतिशत एवं त्रुटिरहित तरीके से दर्ज की जाए। उन्होंने कम उपलब्धि वाले स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने तथा सभी स्वास्थ्य सूचकांकों से संबंधित जानकारी नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए।

उन्होंने एचएमआईएस वैलिडेशन के अंतर्गत सही, सटीक एवं सत्यापित डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण डेटा के आधार पर ही स्वास्थ्य योजनाओं की वास्तविक प्रगति का प्रभावी मूल्यांकन संभव है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की सतत निगरानी, बेहतर समन्वय एवं डेटा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम), सभी जिला नोडल अधिकारी, सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ), ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम), ब्लॉक डेटा प्रबंधक (बीडीएम) सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की ..

जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद ..

सक्ती, पवित्र सावन माह के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के अवसर पर सक्ती के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्री...

खबर पाली7 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक ..

भैया-बहनों, अभिभावकों एवं आचार्य परिवार की उपस्थिति में भक्तिमय हुआ वातावरण .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को तोहफा, महतारी वंदन की 31वीं किस्त 25 अगस्त को ..

67.28 लाख बहनों के खातों में पहुंचेगी 631 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की राशि .. रायपुर, रक्षाबंधन से...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

दो मकानों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात समेत 3.85 लाख रुपये का मशरूका शत-प्रतिशत बरामद .. सक्ती, थाना...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश ..

कलेक्टर के निर्देशन में सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार का किया गया औचक निरीक्षण , स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त, बहनों की खुशियां हुईं दोगुनी ..

भैया विष्णुदेव साय का बहनों को सम्मान का उपहार, महतारी वंदन से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने ग्रहण किया पदभार, कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण ..

समयबद्ध, पारदर्शी और जनहित में कार्य करने के दिए निर्देश , आईएएस श्रीमती जैन सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending