Connect with us

खबर सक्ती ...

सड़क किनारे घायल का बहाना बनाकर की झपटमारी, एक युवक व दो नाबालिग पकड़ाए ..

Published

on

डभरा पुलिस ने 7 हजार रुपये की झपटमारी का किया खुलासा, बाइक व 3 हजार रुपये नकद बरामद ..

सक्ती, थाना डभरा पुलिस ने सड़क किनारे घायल युवक का बहाना बनाकर झपटमारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक युवक और दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा 3 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं, जबकि मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 जुलाई 2026 को प्रार्थी रूपनारायण साहू ने थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने साथी तोरण साहू के साथ पिकअप वाहन से सामान छोड़कर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे गिरे एक युवक की मदद करने के लिए जैसे ही दोनों रुके, तभी दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी जेब से लगभग 7 हजार रुपये नकद निकालकर फरार हो गए।

प्रकरण में थाना डभरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 244/2026 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सरवानी, थाना कोतरारोड, जिला रायगढ़ निवासी सचिन कुमार सिदार (23 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने दो विधि से संघर्षरत साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष शिनाख्ती परेड भी कराई गई।

पुलिस ने आरोपी एवं दोनों अपचारी बालकों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 3 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी सुमित गुप्ता के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक तेजेंद्र सिन्हा, एएसआई शंकर साहू, एएसआई हरनारायण ताम्रकार, प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा तथा आरक्षक जोगेश राठौर, एकेश्वर चंद्रा, मिरिश साहू एवं रामगोपाल यादव का विशेष योगदान रहा।

Latest

ख़बर रायपुर24 मिनट ago

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत ..

मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए जताया आभार .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर अकलतरा ..45 मिनट ago

वेल विशर फाउंडेशन व नगर के साहित्य पसाधना मंच द्वारा पदम् श्री, पदम् भूषण व पद्म विभूषण तीजन बाई को दी श्रद्धांजलि ..

पंडवानी की अमर स्वर साधिका तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि, अकलतरा में जुटे साहित्यकार और कला प्रेमी .. तीजन बाई...

खबर कोरबा1 घंटा ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी बने सतीश प्रकाश सिंह ..

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश, जिले में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की सौंपी जिम्मेदारी .. कोरबा, युवा कार्यक्रम...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सड़क किनारे घायल का बहाना बनाकर की झपटमारी, एक युवक व दो नाबालिग पकड़ाए ..

डभरा पुलिस ने 7 हजार रुपये की झपटमारी का किया खुलासा, बाइक व 3 हजार रुपये नकद बरामद .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठनात्मक कार्यों में तेजी लाने पर जोर ..

‘संगठन सर्वोपरी’ के मंत्र के साथ डिजिटल प्रशिक्षण, मासिक कार्ययोजना और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर हुई विस्तृत समीक्षा...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश ..

सक्ती, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल, स्टेशन पारा सक्ती में आज छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल प्रदाय...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

थर्माकोल पेपर कटर से गला और सीने पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार ..

पैसे के विवाद में वारदात, खून से सना पेपर कटर बरामद; घायल का बिलासपुर में इलाज जारी .. सक्ती, सक्ती...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा ..

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत डेटा एंट्री सुनिश्चित करने के दिए निर्देश .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, मंत्रिपरिषद के निर्णय 08 जुलाई 2026 को । (1) मंत्रिपरिषद् ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा केंद्रीय सार्वजनिक...

खबर रायगढ़2 दिन ago

🚨 “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेड ..

🚨 साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मोबाइल, सट्टा-पट्टी एवं नगदी जब्त , 🚨 थाना कोतवाली में महिला...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending