Connect with us

खबर सक्ती ...

गरीबों के घरों पर बुलडोजर, उद्योगपतियों पर कार्रवाई क्यों नहीं? — अर्जुन राठौर ..

Published

on

नकटी के प्रभावित परिवारों का सर्वे कर उचित मुआवजा व पुनर्वास देने की मांग, सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप ..

सक्ती, ग्राम नकटी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों और किसानों के घरों पर बुलडोजर चला रही है, जबकि प्रभावशाली उद्योगपतियों, बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और कथित रसूखदार कब्जाधारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

अर्जुन राठौर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि नकटी की समस्या केवल एक गांव तक सीमित नहीं है। इससे पहले सेंही कई गांवों में गरीबों के आशियाने उजाड़े जा चुके हैं और अब तुता गांव का नाम भी चर्चा में है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की कार्रवाई एकतरफा और भेदभावपूर्ण दिखाई देती है।

उन्होंने मांग की कि प्रदेशभर में सरकारी भूमि पर बने फैक्ट्री, मुर्गी फार्म और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सीमांकन कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि सरकार वास्तव में निष्पक्ष है तो पहले प्रभावशाली कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई करे, उसके बाद गरीबों पर कार्रवाई की जाए।

राठौर ने दावा किया कि नकटी गांव के समीप 15 से 20 एकड़ सरकारी भूमि पर कथित कब्जा है, लेकिन उस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बड़े लोगों पर कार्रवाई से बच रही है, जबकि गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नकटी में प्रभावित परिवारों का जनसंख्या के आधार पर सर्वे कर उनका उचित मूल्यांकन किया जाना चाहिए था तथा विस्थापन से पहले पुनर्वास और न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के लोगों को बेघर करना मानवीय दृष्टि से भी उचित नहीं है।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने राज्य सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला करते हुए आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां गरीबों के बजाय बड़े उद्योगपतियों के हित में काम कर रही हैं। उन्होंने स्वर्गीय अजीत जोगी का उल्लेख करते हुए छत्तीसगढ़ की जनता से जागरूक होने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया।

Latest

खबर पाली15 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में साइबर जागृति अभियान, विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी ..

पाली, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती के अंजोरीपाली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 345 किलो लाहन जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, अवैध महुआ शराब विक्रेता लोचन पटेल गिरफ्तार कर भेजा गया जेल .....

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 67 आवेदन प्राप्त ..

आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करें विभागीय अधिकारी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सक्ती, नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी शासन के निर्देशानुसार सुबह 10 बजे कार्यालयों में उपस्थिति करे सुनिश्चित – कलेक्टर .. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने खरीदी बीज जड़ित राखी, पर्यावरण हितैषी पहल की सराहना ..

कलेक्ट्रेट में सजे इको-फ्रेंडली राखियों के स्टॉल पर उमड़ी लोगों की भीड़, बिहान समूह की महिलाओं को मिला प्रोत्साहन .....

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

केसला टोल प्लाजा हुआ पूरी तरह डिजिटल, अब घर बैठे बनेगा लोकल पास ..

20 किमी दायरे के स्थानीय गैर-व्यावसायिक वाहन चालकों को राहत, मासिक 350 रुपये तो सालभर के लिए लगभग लगेंगे 4,200...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की बालिकाओं ने नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित टीम को बांधी राखी, दिया भाईचारे का संदेश ..

सक्ती नगर पालिका पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन पर्व, बालिकाओं की पहल ने जीता सभी का दिल .. सक्ती, भाई-बहन के पवित्र...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की ..

जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद ..

सक्ती, पवित्र सावन माह के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के अवसर पर सक्ती के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्री...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक ..

भैया-बहनों, अभिभावकों एवं आचार्य परिवार की उपस्थिति में भक्तिमय हुआ वातावरण .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending