Connect with us

खबर सक्ती ...

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती में संगठन को मिली नई मजबूती, दीपक अग्रवाल बने जिला मुख्यालय प्रभारी ..

Published

on

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, जिला मुख्यालय की कमान संभालेंगे अब दीपक अग्रवाल ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल को जिला मुख्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला तथा जिला संगठन प्रभारी मनोज शर्मा के निर्देशानुसार की गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, पार्टी के कार्यों के सुचारु संचालन, जिला मुख्यालय से संचालित संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी समन्वय तथा कार्यालय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दीपक अग्रवाल को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

मुख्यालय प्रभारी के रूप में दीपक अग्रवाल जिला कार्यालय की नियमित गतिविधियों के संचालन, संगठनात्मक बैठकों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के समन्वय, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने तथा पार्टी के विभिन्न अभियानों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि दीपक अग्रवाल के संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता एवं संगठन के प्रति समर्पण का लाभ जिला इकाई को मिलेगा। उनके नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और जिला संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनेगा।

नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा जिला सक्ती के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीपक अग्रवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..11 मिनट ago

30 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए ने उपचार और पोषण सुधार का उठाया जिम्मा ..

कलेक्टर की पहल को मिला चिकित्सकों का साथ, एक माह बाद फिर होगा बच्चों के स्वास्थ्य का मूल्यांकन .. सारंगढ़-बिलाईगढ़,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..29 मिनट ago

कलेक्टर के सख्त निर्देश: स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने 12 सूत्रीय आदेश जारी ..

कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध, हर माह होगा सामूहिक पुस्तक वाचन, सभी विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

‘चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन ..

धमतरी के 10 वर्षीय त्रिशांत का हुआ सफल और पूर्णतः निःशुल्क हृदय ऑपरेशन , लाडले को स्वस्थ देख परिजनों की...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती में संगठन को मिली नई मजबूती, दीपक अग्रवाल बने जिला मुख्यालय प्रभारी ..

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, जिला मुख्यालय की कमान संभालेंगे अब दीपक अग्रवाल .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

परसदा खुर्द में दिल दहला देने वाली वारदात: 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया, 40 घंटे में आरोपी गिरफ्तार ..

पैसों का लालच देकर ले गया, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट: शव खेत में गाड़कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश...

खबर रायगढ़8 घंटे ago

🚨 मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये “हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद” ..

🚨 एनडीपीएस एक्ट मामले में जेल में निरूद्ध आरोपी वसीम पर महिला थाना में दर्ज है प्रताड़ना, राजद्रोह और राष्ट्रीय...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

पुरानी पेंशन सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ का धरना, 15 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन कामबंद की चेतावनी ..

रायपुर, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने पुरानी पेंशन बहाली सहित सात सूत्रीय मांगों को...

खबर सूरजपुर ..24 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील ने संभाली स्वच्छ सूरजपुर अभियान की कमान, जिला स्तरीय श्रमदान में किया जनभागीदारी का आह्वान ..

बड़कापारा छठ तालाब परिसर में श्रमदान व पौधारोपण, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा .. सूरजपुर, “स्वच्छ...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गरीबों के घरों पर बुलडोजर, उद्योगपतियों पर कार्रवाई क्यों नहीं? — अर्जुन राठौर ..

नकटी के प्रभावित परिवारों का सर्वे कर उचित मुआवजा व पुनर्वास देने की मांग, सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल प्रभावित जिलों में विकास और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश ..

नक्सल प्रकरण वापसी हेतु हर सप्ताह होगी बैठक, शासकीय वकीलों की बनेगी टीम , प्रभावित परिवारों को मिले हर संभव...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending