Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

30 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए ने उपचार और पोषण सुधार का उठाया जिम्मा ..

Published

on

कलेक्टर की पहल को मिला चिकित्सकों का साथ, एक माह बाद फिर होगा बच्चों के स्वास्थ्य का मूल्यांकन ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की पहल को आगे बढ़ाते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की जिला इकाई, स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम छुहीपाली में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 30 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं पोषण आहार उपलब्ध कराया गया।

आईएमए के जिला अध्यक्ष डॉ. जे.एन. शुक्ला ने बताया कि चिकित्सक दिवस के अवसर पर आईएमए द्वारा ग्राम छुहीपाली के 15 कुपोषित बच्चों को गोद लिया गया है, जिनके संपूर्ण उपचार और स्वास्थ्य सुधार की जिम्मेदारी एसोसिएशन ने ली है। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित चिकित्सा परामर्श और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला चिकित्सालय की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती पटेल ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराने की सलाह दी। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के वजन एवं शारीरिक वृद्धि की साप्ताहिक निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। एक माह बाद संयुक्त टीम द्वारा पुनः स्वास्थ्य परीक्षण कर बच्चों की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।

शिविर में बीएमओ डॉ. आर.एल. सिदार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अनूप अग्रवाल, जन औषधि केंद्र एवं आशा निकेतन वृद्धाश्रम के संचालक रामभूषण तिवारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी चंचन रात्रे, पर्यवेक्षक विजेता केशरवानी, एनआरसी की फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर सरला कुर्रे, टीबी इकाई के दिनेश बरेठ एवं सरिता बरेठ सहित ग्राम पंचायत छुहीपाली के सरपंच रामगोपाल अजय, उपसरपंच सुनील बरेठ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग और आईएमए की इस संयुक्त पहल को जिले में कुपोषण के खिलाफ प्रभावी अभियान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ इस्तकबाल ..

गुलाब के फूल बांटकर दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम — मक्का-मदीना की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र .....

खबर पाली1 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में साइबर जागृति अभियान, विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी ..

पाली, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के अंजोरीपाली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 345 किलो लाहन जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, अवैध महुआ शराब विक्रेता लोचन पटेल गिरफ्तार कर भेजा गया जेल .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 67 आवेदन प्राप्त ..

आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करें विभागीय अधिकारी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सक्ती, नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी शासन के निर्देशानुसार सुबह 10 बजे कार्यालयों में उपस्थिति करे सुनिश्चित – कलेक्टर .. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने खरीदी बीज जड़ित राखी, पर्यावरण हितैषी पहल की सराहना ..

कलेक्ट्रेट में सजे इको-फ्रेंडली राखियों के स्टॉल पर उमड़ी लोगों की भीड़, बिहान समूह की महिलाओं को मिला प्रोत्साहन .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

केसला टोल प्लाजा हुआ पूरी तरह डिजिटल, अब घर बैठे बनेगा लोकल पास ..

20 किमी दायरे के स्थानीय गैर-व्यावसायिक वाहन चालकों को राहत, मासिक 350 रुपये तो सालभर के लिए लगभग लगेंगे 4,200...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की बालिकाओं ने नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित टीम को बांधी राखी, दिया भाईचारे का संदेश ..

सक्ती नगर पालिका पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन पर्व, बालिकाओं की पहल ने जीता सभी का दिल .. सक्ती, भाई-बहन के पवित्र...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की ..

जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद ..

सक्ती, पवित्र सावन माह के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के अवसर पर सक्ती के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्री...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending