खबर पाली
महर्षि वेदव्यास जयंती पर पाली के सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक आयोजन, छात्र परिषद पदाधिकारियों ने ली शपथ

गुरु परंपरा और भारतीय संस्कृति का दिया संदेश, वेदव्यास जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में प्रेरणादायी कार्यक्रम संपन्न ..
पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाली में महर्षि वेदव्यास जी की जन्म जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, आचार्य परिवार एवं प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, मां सरस्वती, ब्रह्मांड के प्रतीक ‘ॐ’ तथा महर्षि वेदव्यास जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह में विद्यालय की प्रबंधन समिति के व्यवस्थापक कौशल सिंह राज, कोषाध्यक्ष बिहारीलाल नवलानी, सदस्य सुरेश सोनी, राजेश अवस्थी, जयपाल विनायक, प्राचार्य चूड़ामणि साहू, मंच संचालक सुनील कुमार कैवर्त, आचार्य परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने महर्षि वेदव्यास जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं उनके प्रेरणादायी कार्यों पर आधारित विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने महर्षि वेदव्यास को भारतीय संस्कृति, सनातन ज्ञान परंपरा तथा महाभारत एवं पुराणों के महान रचयिता के रूप में स्मरण करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

इसी अवसर पर विद्यालय की छात्र परिषद, किशोरी भारती एवं कन्या भारती के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। नवपदाधिकारियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा सेवा, संस्कार एवं नेतृत्व की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोषाध्यक्ष बिहारीलाल नवलानी ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु ही व्यक्ति के जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने विद्यार्थियों से गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं अनुशासन का पालन करने का आह्वान किया। वहीं राजेश अवस्थी ने भारतीय ऋषि परंपरा एवं गुरुजनों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण और ज्ञान-विज्ञान में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने सभी अतिथियों, प्रबंधन समिति के सदस्यों, आचार्य परिवार एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महर्षि वेदव्यास के आदर्श विद्यार्थियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। राष्ट्रभक्ति एवं संस्कृति संरक्षण के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















