Connect with us

खबर सक्ती ...

तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद ..

Published

on

सक्ती, पवित्र सावन माह के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के अवसर पर सक्ती के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्री धाम में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ की नगरी तुर्री धाम में दूर-दराज से पहुंचे हजारों कांवरियों एवं शिवभक्तों ने बाबा भोलेनाथ का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया।

राम मंदिर के समीप निवासरत खरकिया परिवार के अजय अग्रवाल, अंकित अग्रवाल (कालू सेठ्ठी) एवं परिवारजनों की ओर से आयोजित विशाल भंडारे का शुभारंभ तड़के सुबह 5 बजे किया गया। भंडारा प्रारंभ होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी और दिनभर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण का क्रम निरंतर चलता रहा। भंडारे में बड़ी संख्या में कांवरियों, शिवभक्तों एवं दर्शनार्थियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन की व्यवस्था में खरकिया परिवार के अग्रवाल बंधुओं एवं सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भंडारे की व्यवस्थाएं व्यवस्थित रूप से संचालित की गईं। सावन के अंतिम सोमवार पर तुर्री धाम पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच भक्ति, उत्साह और सेवा का भाव दिखाई दिया। चारों ओर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा।

खरकिया परिवार ने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से भंडारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, सेवाभावियों एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

Latest

ख़बर रायपुर10 मिनट ago

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की ..

जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल...

खबर सक्ती ...31 मिनट ago

तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद ..

सक्ती, पवित्र सावन माह के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के अवसर पर सक्ती के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्री...

खबर पाली43 मिनट ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक ..

भैया-बहनों, अभिभावकों एवं आचार्य परिवार की उपस्थिति में भक्तिमय हुआ वातावरण .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को तोहफा, महतारी वंदन की 31वीं किस्त 25 अगस्त को ..

67.28 लाख बहनों के खातों में पहुंचेगी 631 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की राशि .. रायपुर, रक्षाबंधन से...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

दो मकानों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात समेत 3.85 लाख रुपये का मशरूका शत-प्रतिशत बरामद .. सक्ती, थाना...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश ..

कलेक्टर के निर्देशन में सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार का किया गया औचक निरीक्षण , स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त, बहनों की खुशियां हुईं दोगुनी ..

भैया विष्णुदेव साय का बहनों को सम्मान का उपहार, महतारी वंदन से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने ग्रहण किया पदभार, कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण ..

समयबद्ध, पारदर्शी और जनहित में कार्य करने के दिए निर्देश , आईएएस श्रीमती जैन सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending