खबर सक्ती ...
राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय में गूंजा ‘खेलो इंडिया संवाद 2026’ का संदेश ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को विद्यार्थियों ने सुना, खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प ..
सक्ती, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में माई भारत (MY Bharat) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सक्ती में ‘खेलो इंडिया संवाद 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुना और खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों एवं प्रतिभागियों का बैज लगाकर स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत ने ‘खेलो इंडिया संवाद’ के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को खेलों के प्रति रुचि विकसित करने और नियमित रूप से खेल गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में आमंत्रित खिलाड़ी एवं वेटलिफ्टर गुरुवचन सिंह कंवर ने अपने खेल जीवन के अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की मुख्य कड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन रहा। महाविद्यालय के सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने युवाओं के जीवन में खेलों के महत्व को रेखांकित करते हुए फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। साथ ही राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
इस दौरान विद्यार्थियों सत्येंद्र बरेठ, अंकिता राठौर, गीतांजलि राठौर, चंद्रशेखर खूंटे एवं प्रीति पटेल ने ‘खेल एवं राष्ट्र निर्माण’ विषय पर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष चेतन साहू ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं सांसद प्रतिनिधि एवं जनभागीदारी समिति सदस्य राम अवतार साहू ने विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मसात करते हुए खेलों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेतन साहू, वेटलिफ्टर गुरुवचन सिंह कंवर, सांसद प्रतिनिधि राम अवतार साहू, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.पी. पाटले सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. सोमेश कुमार घिटोड़े, जिला संगठक, राष्ट्रीय सेवा योजना, जिला सक्ती ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अतिथियों, विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























