Connect with us

खबर सक्ती ...

सीएमओ के बिना ‘भगवान भरोसे’ नगर पालिका सक्ती! ..

Published

on

एक माह से जिम्मेदारी पर असमंजस, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर भवन अनुज्ञा तक काम प्रभावित; फरियादी काट रहे नगर पालिका के चक्कर ,

फिलहाल सक्ती नगर पालिका की स्थिति देखकर यही सवाल उठ रहा है—‘शहर के कामों का जिम्मेदार कौन?’..

सक्ती, नगर पालिका परिषद सक्ती इन दिनों प्रशासनिक अव्यवस्था के दौर से गुजरती नजर आ रही है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) प्रहलाद पांडे के 1 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक अवकाश पर जाने के बाद अब 1 सितंबर तक स्थिति यह है कि सीएमओ की जिम्मेदारी को लेकर नगर पालिका में स्पष्टता नजर नहीं आ रही है। स्थानीय स्तर पर लोगों का कहना है कि इस संबंध में न तो उन्हें स्पष्ट जानकारी मिल पा रही है और न ही किसी वैकल्पिक व्यवस्था का पत्र सार्वजनिक रूप से सामने आया है।

सीएमओ की अनुपस्थिति का असर अब नगर पालिका के रोजमर्रा के कामकाज पर दिखाई देने लगा है। नगर विकास, साफ-सफाई, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विद्युत कनेक्शन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी), भवन निर्माण अनुज्ञा सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए लोगों को नगर पालिका के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। काम कब होगा और किस अधिकारी से संपर्क किया जाए, इसे लेकर भी आम लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

बाराद्वार के सीएमओ पर भी अतिरिक्त जिम्मेदारी, सक्ती को कितना समय?

बताया जा रहा है कि सक्ती नगर पालिका के कामकाज के लिए बाराद्वार के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज कुमार कश्यप को जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि जब बाराद्वार की जिम्मेदारी भी उनके पास है, तो सक्ती नगर पालिका के कामकाज के लिए उन्हें पर्याप्त समय कैसे मिल पाएगा?

स्थानीय लोगों के अनुसार, अधिकारी बाराद्वार के कामकाज को प्राथमिकता देने के कारण सक्ती के लिए पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। इसका सीधा असर उन नागरिकों पर पड़ रहा है, जिन्हें छोटे-बड़े जरूरी कार्यों के लिए बार-बार नगर पालिका पहुंचना पड़ रहा है।

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर भवन अनुज्ञा तक ‘कौन सुनेगा फरियाद?’ –

नगर पालिका जैसे स्थानीय निकाय में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञा, एनओसी, सफाई व्यवस्था और विकास कार्य सीधे आम नागरिकों से जुड़े होते हैं। ऐसे में जिम्मेदार अधिकारी की स्पष्ट और नियमित उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण है।

लेकिन सक्ती में वर्तमान स्थिति को लेकर नागरिकों के बीच नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का सवाल है कि अगर सीएमओ ही उपलब्ध नहीं हैं और वैकल्पिक व्यवस्था भी प्रभावी तरीके से नजर नहीं आ रही, तो आखिर आम जनता अपनी समस्या लेकर जाए तो जाए कहां?

पार्षद संतोष सोनी (लाला) ने उठाए सवाल –

वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद संतोष सोनी (लाला) ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न कार्यों को लेकर लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें बार-बार चक्कर लगाने के अलावा कुछ हासिल नहीं हो रहा है।

पार्षद ने कहा कि सीएमओ की गैरमौजूदगी इन दिनों नगरवासियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। नगर पालिका के कामकाज को सुचारु रखने के लिए स्पष्ट और प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था जरूरी है, ताकि आम लोगों को अपने जरूरी कामों के लिए परेशान न होना पड़े।

एक महीने से सवाल बरकरार, जिम्मेदार कौन? –

सबसे बड़ा सवाल यही है कि नगर पालिका सक्ती जैसे महत्वपूर्ण नगरीय निकाय में प्रशासनिक व्यवस्था आखिर किसके भरोसे चल रही है? यदि वैकल्पिक व्यवस्था की गई है तो उसकी जानकारी आम नागरिकों तक क्यों नहीं पहुंची? और यदि जिम्मेदारी किसी अन्य अधिकारी को दी गई है, तो क्या उन्हें सक्ती के लिए पर्याप्त समय और अधिकार दिए गए हैं?

नगरवासियों की मांग है कि जिला प्रशासन इस मामले में तत्काल स्थिति स्पष्ट करे और नगर पालिका सक्ती में पूर्णकालिक एवं नियमित सीएमओ की व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि विकास कार्यों के साथ-साथ आम नागरिकों से जुड़े जरूरी प्रमाण पत्र, एनओसी और भवन निर्माण अनुज्ञा जैसे कार्य प्रभावित न हों।

Latest

खबर सक्ती ...14 मिनट ago

सीएमओ के बिना ‘भगवान भरोसे’ नगर पालिका सक्ती! ..

एक माह से जिम्मेदारी पर असमंजस, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर भवन अनुज्ञा तक काम प्रभावित; फरियादी काट रहे नगर...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

डॉ. चरणदास महंत के प्रयास से सक्ती विधानसभा क्षेत्र में चार नए धान खरीदी केंद्रों को मिली मंजूरी ..

जेठा, परसदा खुर्द, कुरदा और दुरपा में खुलेंगे नए धान खरीदी केंद्र; किसानों को मिलेगी बड़ी राहत – गिरधर जायसवाल...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प ..

पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन .. रायपुर, रायपुर जिले के अटारी गांव स्थित नंदनवन को अब...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

खाद की कालाबाजारी व अनियमितता पर कलेक्टर की सख्ती, 7 विक्रेताओं-फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड ..

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में कृषि विभाग की कार्रवाई, चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुआ अर्थदंड...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

🚨 “सट्टा किंग कहां हैं? छोटे सटोरियों संग पुलिस का फ्लैग मार्च, बड़े खिलाड़ियों पर शहर में उठे सवाल” ..

🚨 “सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो का नारा, मगर बड़े सटोरिये रहे नदारद; पुलिस अभियान पर ‘खाना-पूर्ति’ की शहर में चर्चा” .....

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

जिले की नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन से देवरमाल सरपंच योगेंद्र साहू ने की शिष्टाचार मुलाकात ..

पुष्पगुच्छ भेंट कर किया आत्मीय स्वागत, ग्राम पंचायत के विकास व जनसमस्याओं पर हुई चर्चा .. सक्ती, जिले की नवपदस्थ...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन ..

धार्मिक और सामाजिक संगठनों सहित आयोग, निगम, मंडल के पदाधिकारियों ने दिए सुझाव .. ​रायपुर, समान नागरिक संहिता के लिए...

खबर रायगढ़5 दिन ago

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर जांच, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैम्पल ..

त्योहारी सीजन में खाद्य गुणवत्ता पर प्रशासन की नजर, चावला रेस्टोरेंट एवं कलाकंद मिठाई दुकान से लिए गए नमूने .....

खबर सक्ती ...5 दिन ago

ईद मिलादुन्नबी पर सक्ती मुस्लिम समाज की ऐतिहासिक पहल, विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, कौमी एकता की दिखी मिसाल ..

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान से दिया मानवता का पैगाम, मुस्लिम जमात के शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

जैजैपुर में कोटपा एक्ट के तहत तंबाकू उत्पादों पर कार्रवाई, 29 दुकानदारों से 3,700 रुपये जुर्माना वसूला ..

शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में चला सघन जांच अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी कड़ी कार्रवाई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending