Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

Published

on

जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा के निर्देश, लापरवाही पर होगी सख्ती ..

सक्ती, नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विभागीय कार्यों तथा लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा विभागीय स्तर पर भी की जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों के सुचारू एवं प्रभावी संचालन के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय और दायित्वों का गंभीरता से पालन करें। शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

पीएम सूर्य घर योजना में तेजी लाने के निर्देश –

बैठक में कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक पहुंचाया जाए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को पूरी गंभीरता एवं निरंतरता के साथ कार्य करते हुए लक्ष्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

छात्रावास और आश्रमों के निर्माण कार्य जल्द पूर्ण हों –

कलेक्टर ने जिले में संचालित छात्रावास एवं आश्रमों के लिए स्वीकृत भवन जीर्णोद्धार, अनुरक्षण, मरम्मत, आहाता निर्माण एवं शौचालय मरम्मत सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को बिना अनावश्यक विलंब के शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन, जलजनित रोगों की रोकथाम, जाति प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु एप से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने इन मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

फार्मर रजिस्ट्री को सर्वोच्च प्राथमिकता –

कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत खसरों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कृषि, सहकारिता, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी एवं राजस्व विभाग को समन्वय बनाकर कार्ययोजना तैयार करने तथा निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

जल जीवन मिशन और स्कूलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा –

बैठक में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए जिले में योजना का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्कूलों में विद्यार्थियों को गणवेश, पाठ्य पुस्तक एवं साइकिल वितरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने किचन गार्डन की प्रगति की समीक्षा करते हुए पोषण एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी विभागों में ई-ऑफिस के माध्यम से शासकीय कार्यों का संचालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान एचपीवी वैक्सीनेशन, निक्षय पोषण योजना एवं बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की जानकारी ली गई। पंचायत विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सामुदायिक शौचालयों की जानकारी वित्तीय वर्षवार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें –

कलेक्टर श्रीमती जैन ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में विभिन्न विभागों में निराकरण के लिए लंबित आवेदनों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सेवा सेतु एप से प्राप्त आवेदनों का भी समय-सीमा के भीतर निराकरण करने को कहा गया।

बैठक में लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरण, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना शहरी सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के दौरान तहसीलवार विवादित एवं अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार एवं आधार प्रविष्टि सहित अन्य मामलों की जानकारी ली गई।

जनदर्शन और जनचौपाल की शिकायतों का भी हो त्वरित निराकरण –

कलेक्टर ने पंचायत, लोक निर्माण, शिक्षा, विद्युत, खाद्य, सहकारिता, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने विभागवार लंबित समय-सीमा प्रकरणों के साथ-साथ जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी तरीके से पूरे किए जाएं और योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र हितग्राही तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के.एस. पैकरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...8 मिनट ago

राजस्व की लंबित फाइलों पर कलेक्टर का ‘अल्टीमेटम’! अब बहाने नहीं, समय पर होगा हर मामले का निपटारा ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने कसी राजस्व अमले की नकेल, किसानों के खसरे से लेकर सीमांकन तक हर काम पर पैनी...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा के निर्देश, लापरवाही पर होगी सख्ती .. सक्ती, नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

जनदर्शन में गूंजी आमजन की आवाज, कलेक्टर ने सुनी 21 फरियादें ..

कहीं जमीन के नामांतरण की अर्जी तो कहीं राशन-खाद की शिकायत, आवेदनों पर कलेक्टर ने अधिकारियों को त्वरित निराकरण के...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सीएमओ के बिना ‘भगवान भरोसे’ नगर पालिका सक्ती! ..

एक माह से जिम्मेदारी पर असमंजस, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर भवन अनुज्ञा तक काम प्रभावित; फरियादी काट रहे नगर...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

डॉ. चरणदास महंत के प्रयास से सक्ती विधानसभा क्षेत्र में चार नए धान खरीदी केंद्रों को मिली मंजूरी ..

जेठा, परसदा खुर्द, कुरदा और दुरपा में खुलेंगे नए धान खरीदी केंद्र; किसानों को मिलेगी बड़ी राहत – गिरधर जायसवाल...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प ..

पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन .. रायपुर, रायपुर जिले के अटारी गांव स्थित नंदनवन को अब...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

खाद की कालाबाजारी व अनियमितता पर कलेक्टर की सख्ती, 7 विक्रेताओं-फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड ..

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में कृषि विभाग की कार्रवाई, चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुआ अर्थदंड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🚨 “सट्टा किंग कहां हैं? छोटे सटोरियों संग पुलिस का फ्लैग मार्च, बड़े खिलाड़ियों पर शहर में उठे सवाल” ..

🚨 “सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो का नारा, मगर बड़े सटोरिये रहे नदारद; पुलिस अभियान पर ‘खाना-पूर्ति’ की शहर में चर्चा” .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिले की नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन से देवरमाल सरपंच योगेंद्र साहू ने की शिष्टाचार मुलाकात ..

पुष्पगुच्छ भेंट कर किया आत्मीय स्वागत, ग्राम पंचायत के विकास व जनसमस्याओं पर हुई चर्चा .. सक्ती, जिले की नवपदस्थ...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन ..

धार्मिक और सामाजिक संगठनों सहित आयोग, निगम, मंडल के पदाधिकारियों ने दिए सुझाव .. ​रायपुर, समान नागरिक संहिता के लिए...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending