खबर सक्ती ...
मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की प्रार्थना ..
सक्ती, जिले की नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वाशु जैन ने नगर पंचायत अड़भार की आराध्य देवी मां अष्टभुजी के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दोनों अधिकारियों ने मां अष्टभुजी का दर्शन कर मत्था टेका और जिले में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


नवपदस्थ अधिकारियों के मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचने से श्रद्धा और आस्था का माहौल नजर आया। कलेक्टर जयश्री जैन एवं सीईओ वाशु जैन ने मां अष्टभुजी की पूजा कर जिले के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण की भावना के साथ आशीर्वाद लिया।

इस दौरान स्थानीय लोगों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी अधिकारियों से मुलाकात की। मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर आलोक तिवारी, बनिया राम रात्रे, महेन्द्र बरेठ, बसंत धीरज, नितिन शुक्ला, प्रणत तिवारी, नागेन्द्र पटेल एवं पटवारी दिग्विजय गबेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























