खबर सक्ती ...
सीजेएम शुभदा गोयल ने किया उपजेल सक्ती का औचक निरीक्षण ..

बैरकों से पाकशाला तक लिया व्यवस्थाओं का जायजा, बंदियों से सीधे जानी समस्याएं ..
सक्ती, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सुश्री शुभदा गोयल ने बुधवार को उपजेल सक्ती का औचक निरीक्षण कर जेल में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमारी अंकिता देवदास एवं जेलर विजय पटेल, डॉ सुदर्शन भारद्वाज उपस्थित रहे।
सीजेएम ने जेल की विभिन्न बैरकों का निरीक्षण करते हुए बंदियों की स्थिति तथा उनके लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं किसी प्रकार की शिकायत के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान पाकशाला पहुंचकर बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, भोजन बनाने की प्रक्रिया तथा साफ-सफाई की व्यवस्था का भी बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही मुलाकात रजिस्टर की जांच कर मुलाकात संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।
सीजेएम ने जेल में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं एवं बंदियों के स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सामने आई व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए उन्होंने बंदियों को नियमानुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जेल परिसर में स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























