खबर सक्ती ...
9 सितंबर सक्ती जिला स्थापना दिवस पर चिराग अग्रवाल ने दी जिलेवासियों को बधाई ..

कहा- विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तेज हो रहे विकास कार्य ..
कलेक्टर परिसर, जिला चिकित्सालय, एसडीएम कार्यालय और जिला पंचायत भवन सहित विकास कार्यों ने पकड़ी गति ..
सक्ती, जिला स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चिराग अग्रवाल, सक्ती ने समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 9 सितंबर 2022 को अस्तित्व में आया सक्ती जिला आज विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों की ओर निरंतर अग्रसर है।
चिराग अग्रवाल ने कहा कि जिले में किसानों की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के विकास तथा जनकल्याण को केंद्र में रखकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सक्ती जिले के सर्वांगीण विकास को नई गति मिली है।
उन्होंने बताया कि जिले में कलेक्टर परिसर, जिला चिकित्सालय, एसडीएम कार्यालय, जिला पंचायत भवन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण शासकीय भवनों एवं विकास कार्यों का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन कार्यों से जिले में प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार के साथ ही आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा।

चिराग अग्रवाल ने कहा कि सरकार सक्ती जिले को सशक्त, आधुनिक और विकसित जिला बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जिलेवासियों से स्थापना दिवस के अवसर पर विकास की इस यात्रा में सहभागी बनने तथा सक्ती को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना के साथ सामूहिक प्रयासों से सक्ती को विकास की नई पहचान दिलाई जा सकती है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























