खबर सक्ती ...
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का संभागायुक्त सुनील जैन ने लिया जायजा ..

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ..
सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी 11 सितंबर को सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन तथा विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों का आज बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संभागायुक्त जैन ने हेलीपेड, मुख्य मंच, पंडाल, दर्शक एवं पत्रकार दीर्घा, अतिथि एवं आमजन की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, बायो टॉयलेट, बैरिकेटिंग, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा अतिथियों के आगमन एवं निकासी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आमजनों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त जैन ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ सहित संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए प्रवेश एवं पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने, यातायात प्रबंधन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि 11 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, हितग्राहियों एवं आमजनों के शामिल होने की संभावना है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के. एस. पैंकरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























