खबर सक्ती ...
बडी खबर: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले ..

सक्ती से चार तहसीलदारों का स्थानांतरण, जिले में चार नए अधिकारियों की पदस्थापना; कई जिलों में बदली प्रशासनिक जिम्मेदारी ..
सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग द्वारा 9 सितंबर 2026 को जारी आदेश में 57 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना दी गई है। स्थानांतरण प्रशासनिक, स्वैच्छिक एवं आपसी आधार पर किए गए हैं।

इस तबादला सूची में सक्ती जिला खास तौर पर प्रभावित हुआ है। जिले में पदस्थ चार तहसीलदारों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें सिद्धार्थ अनंत को सक्ती से सरगुजा, रविशंकर राठौर को जशपुर तथा श्रीमती बिसाहिन चौहान एवं लक्ष्मीकांत कोरी को रायगढ़ भेजा गया है। चारों स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं।

वहीं सक्ती में चार अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। सुश्री नीलिमा अग्रवाल को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सक्ती, विद्याभूषण साव एवं संजय कुमार मिंज को बलरामपुर-रामानुजगंज से सक्ती पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही जुगल किशोर पटेल को महासमुंद से सक्ती भेजा गया है, जिनका स्थानांतरण स्वैच्छिक आधार पर हुआ है।
सक्ती में बराबर रहा आवक-जावक का आंकड़ा –
शासन के आदेश के मुताबिक सक्ती से 4 तहसीलदार बाहर गए, जबकि 4 अधिकारी सक्ती आए हैं। ऐसे में तहसीलदार स्तर पर जिले में स्थानांतरण के बाद संख्या के लिहाज से कोई बड़ा अंतर नहीं आया है, लेकिन अधिकारियों के बदलने से राजस्व प्रशासन की कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिलेगा।
प्रदेश के अन्य जिलों में भी बड़े पैमाने पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सरगुजा, बिलासपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, जशपुर सहित कई जिलों के अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।

विभाग ने आदेश में स्पष्ट किया है कि स्थानांतरित अधिकारियों की पदस्थापना तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रभावी रहेगी। आदेश छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अवर सचिव धनंजय नेताम ने जारी किया गया है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























