Connect with us

खबर सक्ती ...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 सितंबर को सक्ती जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात ..

Published

on

121.70 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 38 विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन एवं लोकार्पण ..

सक्ती, भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अन्य मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 11 सितंबर 2026 को कॉलेज ग्राउंड, जेठा, जिला सक्ती में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान 121.70 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के कुल 38 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें 4,245.65 लाख रुपए के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 7,925.02 लाख रुपए के 23 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।  
                     

भूमिपूजन के कार्यों में पंचायत विभाग के अंतर्गत 30.00 लाख रूपये के लागत राशि से अचानकपुर में महतारी सदन निर्माण कार्य, 30.00 लाख रूपये के लागत राशि से ग्राम पंचायत सिंघरा में महतारी सदन निर्माण कार्य, 28.51 लाख रूपये के लागत राशि से बसंतपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य, 28.51 लाख रूपये के लागत राशि से साराडीह में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य, 28.51 लाख रूपये के लागत राशि से पेण्डरुवा में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य, 28.51 लाख रूपये के लागत राशि से कटेकोनी बड़े में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य, 28.51 लाख रूपये के लागत राशि से ठनगन में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य, 28.51 लाख रूपये के लागत राशि से फरसवानी में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य, 28.51 लाख रूपये के लागत राशि से तुषार में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य, 28.51 लाख रूपये के लागत राशि से करौंवाडीह में उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य, 20.01 लाख रूपये के लागत राशि से जेठा में महतारी सदन निर्माण कार्य, पुलिस विभाग अंतर्गत 204.00 लाख रूपये के लागत राशि से नवीन पुलिस लाईन नन्दौरखुर्द सक्ती में शस्त्रागार/बारुदघर (आर्मरी/मैगजीन बिल्डिंग) भवन निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 2582.11 लाख रूपये के लागत राशि से जिला सक्ती के देवरघटा, बरतुंगा, तुलसीडीह, अण्डा, चरौदा स्कूल होते हुये लिमगांव, अड़भार, दारीमुड़ा, तौलीपाली से झर्रा होते हुये सपिया नहरपार 0 प्वाईंट तक लंबाई 22.00 कि.मी. सड़क निर्माण कार्य, 1529.67 लाख रूपये के लागत राशि से जिला सक्ती के छुहीपाली से कटेकोनी बड़े–कर्राखई–ठाकुरपाली से सेमराडीह तक सड़क चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य (लंबाई 12.00 कि.मी.) का भूमिपूजन, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 840.22 लाख रूपये के लागत राशि से जिला सक्ती के अण्डी–किरकार–जगमहन से सातबहिनिया तक सड़क निर्माण कार्य (लंबाई 8.00 कि.मी.) का भूमिपूजन,  808.56 लाख रूपये के लागत राशि से नगझर से नवापारा मार्ग (लंबाई 5.00 कि.मी., वास्तविक लंबाई 6.50 कि.मी.) निर्माण कार्य, 465.84 लाख रूपये के लागत राशि से शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती, जिला सक्ती के भवन निर्माण कार्य, 442.20 लाख रूपये के लागत राशि से गुरेराडीह किरारी से केसला मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य (लंबाई 2.90 कि.मी.), 411.25 लाख रूपये के लागत राशि से जिला सक्ती में स्थापित नवीन लाईवलीहुड संस्थान के भवन निर्माण कार्य, 184.35 लाख रूपये के लागत राशि से बेदराम शासकीय महाविद्यालय, मालखरौदा में अहाता निर्माण एवं अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 53.73 लाख रूपये के लागत राशि से अनुविभागीय कृषि अधिकारी सक्ती के भवन निर्माण कार्य, ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा (RES) के अंतर्गत 70.00 लाख रूपये के लागत राशि से संभागीय कार्यालय ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, डोड़की निर्माण कार्य, ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा (RES) के अंतर्गत 25.00 लाख रूपये के लागत राशि से ग्राम चुरतेली में उद्यानिकी उत्पादों के भंडारण हेतु गोदाम निर्माण कार्य  का भूमिपूजन शामिल है।

इसी प्रकार लोकार्पण के कार्यों में क्रेडा (छत्तीसगढ़ राज्य नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण) के अंतर्गत 47.10 लाख रूपये के लागत राशि से जल जीवन मिशन फेस-02 अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पंप (जल जीवन मिशन पी.एच.ई. 3 नग) निर्माण कार्य, 382.20 लाख रूपये के लागत राशि से जल जीवन मिशन फेस-02 अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पंप (जल जीवन मिशन पी.एच.ई. 17 नग) निर्माण कार्य, 235.88 लाख रूपये के लागत राशि से जल जीवन मिशन फेस-02 अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पंप (जल जीवन मिशन पी.एच.ई. 12 नग) निर्माण कार्य, हाउसिंग बोर्ड के अंतर्गत 71.12 लाख रूपये के लागत राशि से चन्द्रपुर, जिला सक्ती में नवीन तहसील कार्यालय भवन के निर्माण कार्य, 71.12 लाख रूपये के लागत राशि से हसौद, जिला सक्ती में नवीन तहसील कार्यालय भवन के निर्माण कार्य, पंचायत विभाग के अंतर्गत 40.00 लाख रूपये के लागत राशि से गोपालपुर में प्रशिक्षण भवन निर्माण कार्य, पुलिस विभाग के अंतर्गत 60.95 लाख रूपये के लागत राशि से नवीन पुलिस थाना डभरा भवन निर्माण कार्य, 60.95 लाख रूपये के लागत राशि से नवीन पुलिस थाना चन्द्रपुर भवन निर्माण कार्य, 60.95 लाख रूपये के लागत राशि से नवीन पुलिस थाना जैजैपुर भवन निर्माण कार्य, 41.18 लाख रूपये के लागत राशि से थाना मालखरौदा अंतर्गत नवीन पुलिस चौकी अड़भार भवन निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 1134.78 लाख रूपये के लागत राशि से देवरघटा से कठरा पाली, निमोही, सिंघीतराई, बेनीपाली, ओड़ेकेरा मुख्य मार्ग तक पुल पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य (लंबाई 8.00 कि.मी., प्रस्तावित लंबाई 9.00 कि.मी.), 498.81 लाख रूपये के लागत राशि से जिला सक्ती के अंतर्गत बुंदेली से अड़भार मार्ग (लंबाई 3.00 कि.मी.) निर्माण कार्य, 1435.38 लाख रूपये के लागत राशि से ग्राम पंचायत मालखरौदा में मुख्यमार्ग कलमी, नहरपार से चिखली, छोटेकोट, बड़ेकोट, सिंघरा होते हुये बेल्हाडीह तक सड़क निर्माण कार्य (लंबाई 9.00 कि.मी.), 75.23 लाख रूपये के लागत राशि से विकासखंड मालखरौदा के सुलौनी में हाईस्कूल भवन के निर्माण कार्य, ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा (RES) के अंतर्गत 30.00 लाख रूपये के लागत राशि से गोबरा में महतारी सदन निर्माण कार्य का लोकार्पण शामिल है।

Latest

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

महुआ और देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ..

चंद्रपुर पुलिस ने 8 लीटर 60 एमएल शराब की जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा .. सक्ती, अवैध शराब के...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ के तहत जनचौपाल, डॉ. चरणदास महंत ने उठाए ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल ..

डॉ. महंत बोले – बैलेट पेपर से ही संभव है निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव, मतदाता सूची से नाम काटे जाने...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश यादव की सक्रियता से सक्ती जिले में मजबूत हो रहा नरेंद्र मोदी विचार मंच का संगठन ..

प्रदेश अध्यक्ष मनोहर साहू के प्रथम सक्ती आगमन पर हुआ भव्य स्वागत , संगठन विस्तार और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका, सक्रिय एवं जुझारू नेता कमल किशोर साहू ने थामा नरेंद्र मोदी विचार मंच का दामन ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी सोच और विकासवादी नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला , प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश यादव...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

विकासखंड सक्ती के ग्राम पंचायत डोड़की केंद्र में किसानों का सम्मान कर कलेक्टर जयश्री जैन ने किया धान खरीदी का शुभारंभ ..

राम कुमार ने 10.80 क्विंटल तो संतोष कुमार ने बेचा 6 क्विंटल धान, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 15 नवंबर को धरमजयगढ़, जशपुर और तपकरा के दौरे पर, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगे शामिल ..

धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम, आरा में प्रचेता नर्सिंग कौशल कॉलेज का करेंगे शुभारंभ, तपकरा में छठ महापर्व में...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

बाल दिवस पर विद्यालयों में दिखा उत्साह और उल्लास, कहीं सजा बाल मेला तो कहीं बच्चों ने लिया न्योता भोज का आनंद ..

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां , कॉपी-पेन और मिठाई भेंटकर बढ़ाया नन्हे-मुन्नों का उत्साह .. सूरजपुर, बाल...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 14 निलंबित ..

141 पटवारियों को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस , 6 ने काम पर लौटकर दी ज्वाइनिंग; 28 पर ब्रेक...

खबर रायगढ़1 दिन ago

धरमजयगढ़ में आज मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल ..

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय नायकों को किया जाएगा नमन , आवास से लेकर वन अधिकार तक की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ..

शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कर्मियों की भूमिका अहम , उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending