ख़बर रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल ..
सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार, 11 सितंबर को सक्ती जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन में शामिल होकर विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार –

मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा स्वामी विवेकानंद विमानतल के लिए रवाना होंगे और 10:50 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 11 बजे सक्ती के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री का 11:50 बजे जेठा कॉलेज ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचने का कार्यक्रम है।
इसके बाद दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक कॉलेज ग्राउंड जेठा में आयोजित प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन
में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:30 से 2 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।
मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे जेठा कॉलेज ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे और 2:50 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद कार से 3 बजे एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 3:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के सक्ती प्रवास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























