Connect with us

खबर सक्ती ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

Published

on

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा, आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा; VIP सुरक्षा घेरे पर उठे सवाल ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में शुक्रवार को जेठा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम के दौरान उस समय सियासी माहौल गरमा गया, जब मुख्यमंत्री के भाषण के बीच विरोध के स्वर तेज हो गए। एक ओर कांग्रेस के युवा नेता रामकिशन धृतलहरे अपने साथी के साथ काले झंडे लहराते नजर आए, तो दूसरी ओर कार्यक्रम स्थल के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन ने जहां राजनीतिक माहौल को गरमा दिया, वहीं जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए।

जेठा कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन सहित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन का भव्य आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी के चलते कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था भी लागू थी।

लेकिन मुख्यमंत्री के उद्बोधन के दौरान काले झंडे लहराए जाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पूरी कवायद पर ही सवालिया निशान खड़ा कर दिया। बताया गया कि कांग्रेस के युवा नेता रामकिशन धृतलहरे अपने एक अन्य साथी के साथ मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान विरोध जताते हुए काले झंडे दिखाने लगे। इससे मौके पर मौजूद सुरक्षा अमले में हलचल मच गई।

इधर, कार्यक्रम स्थल के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की नारेबाजी ने सियासी तापमान और बढ़ा दिया। प्रदर्शनकारियों द्वारा “भाजपा मुर्दाबाद”, “भाजपा सरकार होश में आओ” और “किसानों को ठगना बंद करो” जैसे नारे लगाए जाने से माहौल काफी गरमा गया। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम के दौरान सत्ता पक्ष के खिलाफ उठे इन नारों ने राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा छेड़ दी है।

भारी सुरक्षा के बावजूद कैसे पहुंचा विरोध कार्यक्रम तक? –

सबसे बड़ा सवाल यही है कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जैसे वीआईपी नेताओं की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में जब सुरक्षा के इतने व्यापक इंतजाम किए गए थे, तो प्रदर्शनकारी काले झंडे लेकर विरोध जताने की स्थिति तक कैसे पहुंचे? क्या सुरक्षा जांच में चूक हुई या प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों का समय रहते इनपुट नहीं मिल सका? यह सवाल अब जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर उठने लगा है।

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

कलेक्टर के पदभार के बाद पहला बड़ा आयोजन, सुरक्षा पर उठे सवाल –

सक्ती कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में यह पहला बड़ा हाई-प्रोफाइल आयोजन माना जा रहा था। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अमले ने व्यापक तैयारियां की थीं, लेकिन मुख्यमंत्री के सामने काले झंडे और कार्यक्रम के बाहर विपक्षी दलों की नारेबाजी ने इन तैयारियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को कठघरे में ला खड़ा किया है।

अब सवाल केवल विरोध प्रदर्शन का नहीं, बल्कि वीआईपी सुरक्षा के उस घेरे का है, जिसे अभेद्य माना जाता है। मुख्यमंत्री के भाषण के बीच काले झंडे और बाहर विपक्षी दलों की नारेबाजी ने सक्ती के इस बड़े आयोजन को विकास कार्यों से ज्यादा सियासी विरोध के कारण सुर्खियों में ला दिया।

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

महुआ और देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ..

चंद्रपुर पुलिस ने 8 लीटर 60 एमएल शराब की जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा .. सक्ती, अवैध शराब के...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ के तहत जनचौपाल, डॉ. चरणदास महंत ने उठाए ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल ..

डॉ. महंत बोले – बैलेट पेपर से ही संभव है निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव, मतदाता सूची से नाम काटे जाने...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश यादव की सक्रियता से सक्ती जिले में मजबूत हो रहा नरेंद्र मोदी विचार मंच का संगठन ..

प्रदेश अध्यक्ष मनोहर साहू के प्रथम सक्ती आगमन पर हुआ भव्य स्वागत , संगठन विस्तार और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका, सक्रिय एवं जुझारू नेता कमल किशोर साहू ने थामा नरेंद्र मोदी विचार मंच का दामन ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी सोच और विकासवादी नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला , प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश यादव...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

विकासखंड सक्ती के ग्राम पंचायत डोड़की केंद्र में किसानों का सम्मान कर कलेक्टर जयश्री जैन ने किया धान खरीदी का शुभारंभ ..

राम कुमार ने 10.80 क्विंटल तो संतोष कुमार ने बेचा 6 क्विंटल धान, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 15 नवंबर को धरमजयगढ़, जशपुर और तपकरा के दौरे पर, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगे शामिल ..

धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम, आरा में प्रचेता नर्सिंग कौशल कॉलेज का करेंगे शुभारंभ, तपकरा में छठ महापर्व में...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

बाल दिवस पर विद्यालयों में दिखा उत्साह और उल्लास, कहीं सजा बाल मेला तो कहीं बच्चों ने लिया न्योता भोज का आनंद ..

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां , कॉपी-पेन और मिठाई भेंटकर बढ़ाया नन्हे-मुन्नों का उत्साह .. सूरजपुर, बाल...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 14 निलंबित ..

141 पटवारियों को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस , 6 ने काम पर लौटकर दी ज्वाइनिंग; 28 पर ब्रेक...

खबर रायगढ़1 दिन ago

धरमजयगढ़ में आज मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल ..

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय नायकों को किया जाएगा नमन , आवास से लेकर वन अधिकार तक की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ..

शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कर्मियों की भूमिका अहम , उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending