खबर सक्ती ...
बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा गया ..
सक्ती, डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेढ़ापाली के अम्बेडकर चौक में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में डभरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा किया।
पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को ग्राम मेढ़ापाली स्थित अम्बेडकर चौक में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिली थी। मामले में प्रार्थी छत्रपाल आजाद, निवासी पलाड़ी खुर्द, थाना बाराद्वार की रिपोर्ट पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक 350/26, धारा 298 एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया तथा प्रार्थी और गवाहों के बयान दर्ज किए। जांच में आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने 12 सितंबर को हेमंत यादव (24), साहिल भारद्वाज (19) और अमित बसंत (20) को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी ग्राम मेढ़ापाली, थाना डभरा के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी। वहीं, मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चंद्रपुर/डभरा सुमित गुप्ता के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक राजेश पटेल सहित थाना डभरा, साइबर सेल सक्ती, चौकी फगुरम, चौकी अड़भार एवं थाना मालखरौदा की पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























