Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

बडी खबर: H1N1/मौसमी इन्फ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

Published

on

सभी शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्कता के निर्देश ..

जांजगीर-चांपा, मौसमी इन्फ्लुएंजा (H1N1 सहित) के प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि एडवाइजरी में संदिग्ध एवं गंभीर मरीजों की समय पर पहचान, आवश्यक जांच, उपचार, संक्रमण नियंत्रण तथा रेफरल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मरीजों को तीन श्रेणियों में किया गया वर्गीकृत –

एडवाइजरी में मरीजों को उनकी स्थिति के आधार पर तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। श्रेणी-A में बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, सिरदर्द जैसे सामान्य लक्षण वाले मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार लक्षणात्मक उपचार एवं घर पर देखभाल की सलाह देने को कहा गया है।

श्रेणी-B में श्रेणी-A के लक्षणों के साथ अधिक जोखिम वाले अथवा अधिक गंभीर लक्षण वाले मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कर चिकित्सक के परामर्श के अनुसार एंटीवायरल उपचार देने के निर्देश हैं। वहीं श्रेणी-C में सांस लेने में कठिनाई या सांस फूलना, ऑक्सीजन संतृप्ति (SpO₂) में कमी, निमोनिया के लक्षण, बेहोशी/चेतना में परिवर्तन, गंभीर निर्जलीकरण, शॉक अथवा अन्य गंभीर स्थिति वाले मरीजों को तत्काल अस्पताल में भर्ती अथवा उच्च स्वास्थ्य संस्था में रेफर करने के निर्देश दिए गए हैं।

हर हल्के लक्षण वाले मरीज की H1N1 जांच जरूरी नहीं –

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक हल्के लक्षण वाले मरीज का नियमित रूप से H1N1 परीक्षण आवश्यक नहीं है। निर्धारित श्रेणी, गंभीर बीमारी, क्लस्टर/आउटब्रेक तथा सर्विलांस की आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के तहत नमूने लिए एवं जांच के लिए भेजे जाएंगे।

एडवाइजरी में Oseltamivir का उपयोग चिकित्सकीय सलाह एवं निर्धारित राष्ट्रीय/राज्यीय दिशा-निर्देशों के अनुसार करने के निर्देश दिए गए हैं। गंभीर एवं उच्च जोखिम वाले मरीजों में उपचार प्रारंभ करने में अनावश्यक विलंब नहीं करने को कहा गया है।सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मास्क का उचित उपयोग, हाथों की नियमित सफाई, खांसते/छींकते समय मुंह एवं नाक ढकने, पर्याप्त वेंटिलेशन तथा संक्रमित/संदिग्ध मरीज को आवश्यकता अनुसार अन्य मरीजों से अलग रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आवश्यक संक्रमण नियंत्रण सावधानियों का पालन सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

हल्के लक्षण वाले मरीजों को पर्याप्त आराम, तरल पदार्थ एवं चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार लेने की सलाह दी गई है। लक्षण बढ़ने पर तत्काल स्वास्थ्य संस्था में संपर्क करने के लिए कहा गया है।

जिले में H1N1 एवं मौसमी इन्फ्लुएंजा की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। H1N1/मौसमी इन्फ्लुएंजा के संदिग्ध, गंभीर एवं पुष्ट प्रकरणों तथा इन्फ्लुएंजा से होने वाली मृत्यु की सूचना निर्धारित IDSP/स्वास्थ्य विभागीय रिपोर्टिंग प्रणाली के अनुसार समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि जांजगीर जिले में अब तक कुल 07 H1N1 संदिग्ध/रिपोर्टेड प्रकरण सामने आए हैं। इनमें से 03 प्रकरणों के नमूने जिला स्तर से जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 01 प्रकरण H1N1 पॉजिटिव पाया गया है। कुछ प्रकरणों की जांच निजी स्वास्थ्य संस्थानों में भी कराई गई थी। संबंधित मरीजों को निजी स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा उपचार एवं आगे की चिकित्सा के लिए बिलासपुर रेफर किया गया था।

उन्होंने बताया कि जिले में H1N1 की स्थिति पर सतत निगरानी रखते हुए संदिग्ध एवं गंभीर प्रकरणों की समय पर पहचान, आवश्यक नमूना संग्रहण, उपचार एवं रेफरल सुनिश्चित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों को एडवाइजरी में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया है।

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

महुआ और देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ..

चंद्रपुर पुलिस ने 8 लीटर 60 एमएल शराब की जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा .. सक्ती, अवैध शराब के...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ के तहत जनचौपाल, डॉ. चरणदास महंत ने उठाए ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल ..

डॉ. महंत बोले – बैलेट पेपर से ही संभव है निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव, मतदाता सूची से नाम काटे जाने...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश यादव की सक्रियता से सक्ती जिले में मजबूत हो रहा नरेंद्र मोदी विचार मंच का संगठन ..

प्रदेश अध्यक्ष मनोहर साहू के प्रथम सक्ती आगमन पर हुआ भव्य स्वागत , संगठन विस्तार और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका, सक्रिय एवं जुझारू नेता कमल किशोर साहू ने थामा नरेंद्र मोदी विचार मंच का दामन ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी सोच और विकासवादी नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला , प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश यादव...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

विकासखंड सक्ती के ग्राम पंचायत डोड़की केंद्र में किसानों का सम्मान कर कलेक्टर जयश्री जैन ने किया धान खरीदी का शुभारंभ ..

राम कुमार ने 10.80 क्विंटल तो संतोष कुमार ने बेचा 6 क्विंटल धान, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा .....

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 15 नवंबर को धरमजयगढ़, जशपुर और तपकरा के दौरे पर, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगे शामिल ..

धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम, आरा में प्रचेता नर्सिंग कौशल कॉलेज का करेंगे शुभारंभ, तपकरा में छठ महापर्व में...

खबर सूरजपुर ..24 घंटे ago

बाल दिवस पर विद्यालयों में दिखा उत्साह और उल्लास, कहीं सजा बाल मेला तो कहीं बच्चों ने लिया न्योता भोज का आनंद ..

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां , कॉपी-पेन और मिठाई भेंटकर बढ़ाया नन्हे-मुन्नों का उत्साह .. सूरजपुर, बाल...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 14 निलंबित ..

141 पटवारियों को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस , 6 ने काम पर लौटकर दी ज्वाइनिंग; 28 पर ब्रेक...

खबर रायगढ़1 दिन ago

धरमजयगढ़ में आज मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल ..

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय नायकों को किया जाएगा नमन , आवास से लेकर वन अधिकार तक की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ..

शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कर्मियों की भूमिका अहम , उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending