खबर सक्ती ...
शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, चालक पर 10 हजार का जुर्माना ..

ब्रीथ एनालाइजर जांच में पकड़ा गया चालक, न्यायालय ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 में सुनाई सजा ..
सक्ती, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रभावी पालन को लेकर सक्ती पुलिस द्वारा जिले में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न मार्गों पर सघन जांच करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
इसी अभियान के तहत 20 अगस्त 2026 को यातायात पुलिस सक्ती ने रिस्दा मुख्य मार्ग पर वाहन क्रमांक CG 11 BU 9190 को रोककर चालक द्वारिका प्रसाद यादव (42), निवासी रिस्दा, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती की जांच की। ब्रीथ एनालाइजर से जांच के दौरान चालक के शराब सेवन कर वाहन चलाने की पुष्टि हुई। इसके बाद यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया।
प्रकरण की सुनवाई के बाद माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, सक्ती न्यायालय ने चालक को धारा 185 के तहत दोषी पाते हुए 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
सक्ती पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शराब का सेवन कर कभी भी वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























