Connect with us

खबर सक्ती ...

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

Published

on

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि ..

सक्ती, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (PMMSY) के अंतर्गत संचालित समूह दुर्घटना बीमा योजना ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले मछुआरे के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया है। योजना के तहत जय महामाया दाई मछुआ सहकारी समिति मर्यादित, हसौद के सक्रिय सदस्य स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की नामित उत्तराधिकारी उनकी पत्नी श्रीमती शारदा श्रीवास को 5 लाख रुपये की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई है।

जानकारी के अनुसार स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की मृत्यु विद्युत प्रवाह की चपेट में आने से हुई थी। घटना के बाद मत्स्य विभाग द्वारा नियमानुसार दुर्घटना बीमा दावा प्रकरण तैयार कर मछली पालन संचालनालय, छत्तीसगढ़ के माध्यम से राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (NFDB) को भेजा गया। दावा स्वीकृत होने के बाद बीमा सहायता की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से श्रीमती शारदा श्रीवास के बैंक खाते में जमा कराई गई।

विपरीत परिस्थितियों में परिवार को मिला आर्थिक संबल –

दुर्घटना के बाद परिवार के सामने उत्पन्न आर्थिक संकट के बीच 5 लाख रुपये की बीमा सहायता महत्वपूर्ण सहारा बनी है। मत्स्य विभाग ने दावा प्रकरण के सफल निराकरण में सहयोग के लिए राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड एवं संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सहायक संचालक मछली पालन, जिला सक्ती ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत पात्र 18 से 70 वर्ष आयु वर्ग के मछुआरों को निःशुल्क समूह दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाता है। दुर्घटना में मृत्यु होने पर नामित उत्तराधिकारी को 5 लाख रुपये, जबकि स्थायी अपंगता की स्थिति में शारीरिक क्षति के अनुरूप अधिकतम 2.50 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान है।

उन्होंने जिले के सभी पात्र मछुआरों एवं मत्स्य पालकों से अपील की है कि वे निःशुल्क समूह दुर्घटना बीमा योजना से जुड़कर इसका लाभ उठाएं। योजना की जानकारी एवं पंजीयन के लिए जिला मत्स्य कार्यालय अथवा विकासखंड स्तर पर कार्यरत मत्स्य अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

Latest

ख़बर रायपुर13 मिनट ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर30 मिनट ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, चालक पर 10 हजार का जुर्माना ..

ब्रीथ एनालाइजर जांच में पकड़ा गया चालक, न्यायालय ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 में सुनाई सजा .. सक्ती,...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 घंटे ago

बडी खबर: H1N1/मौसमी इन्फ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

सभी शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्कता के निर्देश .. जांजगीर-चांपा, मौसमी इन्फ्लुएंजा (H1N1 सहित) के प्रकरणों को ध्यान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सेवा संकल्प के बीच अफसरों को लंबित मामलों की याद, जनदर्शन में फिर उमड़ी फरियाद ..

17 सितंबर से अभियान शुरू, कलेक्टर ने अधिकारियों को दी समयबद्ध निपटारे की हिदायत; जनदर्शन में 24 आवेदन, सड़क से...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनाने कलेक्टर की अपील ..

17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, जिलेभर में होगा वृहद दीप प्रज्वलन .. सक्ती, केंद्र...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ ..

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने पर जोर, कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को बनाया जिला स्तरीय नोडल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

भोथिया मंडल में सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर मंथन ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा अभियान .. सक्ती, भारतीय जनता...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending