खबर सक्ती ...
महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा ..
सक्ती, महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सक्ती विकासखंड के ग्राम मसनियाकलॉ निवासी श्रीमती रानी कर्मवीर भी इस योजना से लाभान्वित होकर अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर रही हैं और भविष्य के लिए बचत की दिशा में भी कदम बढ़ा रही हैं।
महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता रानी कर्मवीर के लिए परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहारा बनी है। इस राशि से वे घरेलू आवश्यकताओं, दैनिक खर्चों और बच्चों की पढ़ाई में सहयोग कर पा रही हैं। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम हुई है और उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
रानी कर्मवीर बताती हैं कि उन्हें महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त अगस्त माह में प्राप्त हुई। उन्होंने इस राशि का उपयोग रक्षाबंधन पर्व को बेहतर ढंग से मनाने के साथ-साथ अपने पोषण आहार और बेटी के भविष्य के लिए बचत में भी किया। वे राशि का एक हिस्सा अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि खाते में निवेश कर रही हैं। इससे वर्तमान जरूरतों के साथ परिवार के बेहतर भविष्य की तैयारी भी सुनिश्चित हो रही है।
श्रीमती रानी कर्मवीर का कहना है कि महतारी वंदन योजना से मिली नियमित आर्थिक सहायता ने उन्हें आर्थिक राहत देने के साथ परिवार से जुड़े निर्णयों में आत्मविश्वास भी प्रदान किया है। उनका मानना है कि योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि महिलाओं को अपनी जरूरतें स्वयं पूरी करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही है।
उन्होंने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। रानी कर्मवीर की पहल यह संदेश देती है कि योजनाओं से मिलने वाली सहायता का समझदारी से उपयोग कर महिलाएं न केवल वर्तमान जरूरतें पूरी कर सकती हैं, बल्कि अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मजबूत आर्थिक आधार भी तैयार कर सकती हैं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























