ख़बर रायपुर
सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का सम्मान ..
रायपुर, राजधानी के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में सड़क किनारे मिट्टी के दीये बेच रही मीरा के लिए मंगलवार का दिन उस समय खास बन गया, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला अचानक उसके छोटे से पसरे के पास रुक गया। मुख्यमंत्री ने मीरा से आत्मीयता से बातचीत की और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए उसी के पसरे से मिट्टी का दीया खरीदा। उन्होंने मीरा को एक हजार रुपए देकर उसके श्रम, स्वाभिमान और स्वावलंबन का सम्मान किया।
मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान मीरा से उसके कामकाज और परिवार का हालचाल जाना। उन्होंने पूछा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उसे मिल रहा है या नहीं। इस पर मीरा ने बताया कि उसका प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत बैंक खाता खुला है और उसे महतारी वंदन योजना की राशि भी नियमित रूप से मिल रही है।
मीरा से योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं की सार्थकता तभी है, जब उनका लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंदों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनधन योजना ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने का काम किया है, वहीं महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं-बहनों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है।
स्थानीय श्रम और हुनर को प्रोत्साहन देने का संदेश –

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क किनारे छोटे पसरे लगाने वाले विक्रेता, कुम्हार, शिल्पकार और स्थानीय उत्पाद तैयार करने वाली महिलाएं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की ताकत हैं। स्थानीय उत्पाद खरीदना केवल किसी वस्तु की खरीदारी नहीं, बल्कि उसके पीछे जुड़े कारीगर के हुनर, मेहनत और परिवार की आजीविका को सम्मान देना है।
उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से ही समाज में बड़ा बदलाव आता है। स्थानीय विक्रेताओं और कारीगरों को प्रोत्साहित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
सेवा और जनभागीदारी का प्रतीक बनेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ –

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिट्टी का दीया हमारी संस्कृति में प्रकाश, आशा और सकारात्मक संकल्प का प्रतीक है। ‘आशीर्वाद का दीया’ भी सेवा, सुशासन, जनकल्याण और विकास के प्रति सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने की पहल है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना या समाजहित में किया गया कोई छोटा प्रयास भी जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है।
तेलीबांधा के छोटे से पसरे से मुख्यमंत्री द्वारा खरीदा गया यह दीया अब केवल मिट्टी का दीया नहीं, बल्कि श्रम के सम्मान, स्वावलंबन, जनकल्याण और सेवा के संकल्प का प्रतीक बन गया है। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























