खबर सक्ती ...
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अभियान की समीक्षा, सक्ती से कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी हुए शामिल ..
सक्ती, सेवा संकल्प अभियान को केवल कार्यक्रमों और आयोजनों तक सीमित न रखते हुए इसे जनभागीदारी, सेवा भावना और सामाजिक सहयोग का व्यापक माध्यम बनाया जाए। अधिक से अधिक नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, स्व-सहायता समूहों और युवाओं को अभियान से जोड़कर गतिविधियों को परिणाम आधारित बनाया जाए। यह निर्देश मुख्य सचिव विकासशील ने सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में संचालित सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा के दौरान दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सक्ती जिले से कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन सहित संबंधित अधिकारी शामिल हुए। मुख्य सचिव ने सेवा सेतु शिविरों में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने तथा केन्द्र शासन की चिन्हित 26 प्रमुख योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्राथमिकता से पहुंचाने के निर्देश दिए।
उन्होंने ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, अन्न एवं वस्त्र दान, विद्या दान, रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, पर्यावरण संरक्षण, अंगदान एवं देहदान जैसी सेवा गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करने और लोगों को इनसे जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता तभी सुनिश्चित होगी, जब समाज के विभिन्न वर्ग सक्रिय रूप से इसमें सहभागी बनें।
पौधरोपण से लेकर फसल गिरदावरी तक प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर –

मुख्य सचिव ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत पौधरोपण, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन तथा फसल गिरदावरी सर्वे की नियमित समीक्षा करते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने एनसीसी, एनएसएस, स्वयंसेवकों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संस्थाओं, युवा संगठनों तथा ‘मेरा युवा भारत’ सहित विभिन्न सहयोगी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने अभियान के तहत आयोजित सभी गतिविधियों को फोटोग्राफ सहित माय भारत पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए। साथ ही कलेक्टरों को जिले में अभियान का प्रभावी नेतृत्व करते हुए प्रत्येक गतिविधि को ठोस परिणाम से जोड़ने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के.एस. पैकरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























