खबर सक्ती ...
बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का किया निरीक्षण ..

द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी सहित टीम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..
सक्ती, माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत बोर्ड ऑफ विजिटर्स की टीम ने गुरुवार को उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर जेल की व्यवस्थाओं एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जांजगीर-चांपा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया गया।

द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती लीना अग्रवाल, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित डिस्ट्रिक्ट विजिटर्स बोर्ड की टीम ने उपजेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता, जिला जेल लीगल एड क्लिनिक की कार्यप्रणाली तथा पैरालीगल वालेंटियर्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई।

टीम ने बंदियों के परिजनों के लिए स्थापित मुलाकाती हेल्प डेस्क, जेल में संचालित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (व्हीसी) कक्ष, मुलाकात कक्ष, जेल भवन एवं बैरकों की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके साथ ही बंदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान शौचालय, पेयजल, भोजन की गुणवत्ता, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा तथा शिकायत पेटी की व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने बंदियों से संबंधित प्रकरणों में आने वाली समस्याओं की जानकारी लेने के साथ ही जेल में संधारित विभिन्न रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। जेल परिसर एवं अभिलेखों में जातिगत भेदभाव से संबंधित प्रावधानों के पालन की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सक्ती सुश्री सुभद्रा गोयल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर मनोज कुमार कुशवाहा, न्यायिक मजिस्ट्रेट सक्ती कुमारी अंकिता देवदास, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी विजय टाण्डे, मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एस.एस. टाण्डे, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र शोभेंद नायक, जिला रोजगार अधिकारी एम.आर. जायसवाल, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग मेवालाल झारिया, उपसंचालक कृषि विभाग तरुण कुमार प्रधान, सहायक संचालक उद्यान श्रीमती संजना बंजारे, डॉ सुदर्शन भारद्वाज, सहायक जेल अधीक्षक उपजेल सक्ती विजय पटेल, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता त्रिभुवन प्रसाद जांगड़े सहित मनीष साहू, प्रहलाद बंजारे एवं जयराम गढ़ेवाल उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























