खबर पाली
वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार ..
पाली, ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, पूर्व छात्रों, भैया-बहनों, आचार्य परिवार सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अतिथियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गान कर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यालय के प्राचार्य चूड़ामणि साहू के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों, विद्यार्थियों एवं आचार्य परिवार का स्वागत करते हुए आयोजन को राष्ट्रभक्ति और संस्कारों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण अवसर बताया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सरस्वती शिक्षा संस्थान के प्रतिनिधि चंद्र किशोर श्रीवास्तव, विभाग प्रमुख कीर्ति कुमार अग्रवाल, थाना प्रभारी पाली मनोज कौशिक, उप निरीक्षक तरुण कुमार जायसवाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री गोभिल, समिति अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, व्यवस्थापक कौशल सिंह राज, कोषाध्यक्ष बिहारीलाल नवलानी, राजेश अवस्थी, जयपाल विनायक, अरविंद पांडे, श्रीमती मंजू जायसवाल, युगल किशोर दुबे, खंड कार्यवाह करतला, मानिक लाल डिक्सेना सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक मनोज कौशिक ने मां भारती के प्रति अपने विचार व्यक्त करते हुए ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के इस अवसर को गौरव का क्षण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र, संस्कृति और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री गोभिल ने ‘वंदे मातरम्’ के संपूर्ण छंदों का गायन किया। उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। सामूहिक गान के दौरान विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने सभी अभ्यागतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इसके पश्चात शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























