Connect with us

खबर सक्ती ...

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

Published

on

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील ..

सक्ती, गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोले जाने और जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सक्ती जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले में किसी भी तरह की जन-धन हानि को रोकने के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, सीएमओ और संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने जिले के नदी-नालों, घाटों, पुल-पुलियों, बैराजों और तटीय क्षेत्रों में जलस्तर की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक संसाधन एवं बचाव उपकरण तैयार रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए कहा है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलों पर पानी बढ़ने की स्थिति में तत्काल नियंत्रित होगा आवागमन –

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी पुल पर पानी का बहाव आवागमन के लिए जोखिमपूर्ण होने की स्थिति में तत्काल यातायात नियंत्रित किया जाए और आवश्यकता पड़ने पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया जाए। ऐसे संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने के साथ स्थानीय स्तर पर लोगों को भी सावधान किया जाए।

जलभराव वाले आबादी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा आवश्यकता के अनुसार मुनादी कराकर ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं। कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है और जिले की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

नदी-पुल और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में न जाएं –

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि नदी, पुल, घाट और तेज बहाव वाले पानी के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं। तेज बहाव वाले क्षेत्रों में सेल्फी या वीडियो बनाने का जोखिम न उठाएं और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। किसी भी आकस्मिक या आपात स्थिति की जानकारी तत्काल जिला प्रशासन अथवा संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की गई है, ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्रवाई की जा सके।

फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य –

जिला प्रशासन के अनुसार वर्तमान में जिले में स्थिति सामान्य है। एहतियात के तौर पर तटीय क्षेत्रों, पुल-पुलियों और विभिन्न जलस्रोतों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..11 मिनट ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली20 घंटे ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending