खबर सक्ती ...
रेल सुविधाओं को लेकर आयुष शर्मा ने रेल महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन ..

सकरेली-भागोडीह में अंडरब्रिज, बाराद्वार में आरओबी और जेठा में मेमू ठहराव की उठाई मांग ..
सक्ती, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश के चांपा से रायगढ़ स्टेशन तक प्रस्तावित निरीक्षण दौरे के दौरान बाराद्वार स्टेशन में जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने उनसे मुलाकात कर क्षेत्र की रेल सुविधाओं और यातायात संबंधी समस्याओं को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने भी रेल महाप्रबंधक के समक्ष अपनी मांगें रखीं।
जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से बाराद्वार स्टेशन पर हीराकुंड एक्सप्रेस एवं दक्षिण बिहार एक्सप्रेस के ठहराव की मांग प्रमुखता से रखी। इसके अलावा सकरेली एवं भागोडीह में अंडरब्रिज निर्माण, बाराद्वार में आरओबी निर्माण तथा जेठा स्टेशन पर मेमू लोकल ट्रेन के ठहराव की मांग भी रेल महाप्रबंधक के समक्ष रखी गई।

आयुष शर्मा ने बताया कि इन सुविधाओं के अभाव में क्षेत्र के ग्रामीणों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रेनों के ठहराव और अंडरब्रिज-आरओबी जैसी सुविधाओं से क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा आवागमन भी सुगम होगा।
ज्ञापन पर रेल महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने आयुष शर्मा से विभिन्न मांगों पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने संबंधित स्थानों का जल्द अवलोकन करवाने की बात कही। रेल महाप्रबंधक के आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों को लंबित रेल सुविधाओं के संबंध में सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद जगी है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























