खबर सक्ती ...
मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल ने आसान की सतीश की राह, आत्मनिर्भरता की बढ़ी उम्मीद ..

समाज कल्याण विभाग के द्वारा निःशुल्क सहायक उपकरण योजना से दिव्यांग सतीश कुमार को मिला सहारा ..
सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की योजनाओं से जरूरतमंद लोगों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलावों की कहानियां सामने आ रही हैं। समाज कल्याण विभाग की निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत सक्ती निवासी दिव्यांग सतीश कुमार केंवट को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल प्रदान की गई है। इससे उनके लिए आवागमन आसान हुआ है और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता खुला है।
नगर पालिका सक्ती के वार्ड क्रमांक 10 निवासी 32 वर्षीय सतीश कुमार केंवट दोनों पैरों से 80 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग हैं। दिव्यांगता के कारण उन्हें रोजमर्रा के कार्यों के साथ ही एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आवागमन की समस्या के चलते दैनिक गतिविधियां भी उनके लिए चुनौती बनी हुई थीं।
सतीश की जरूरत और परेशानी को देखते हुए जिला कार्यालय समाज कल्याण, सक्ती द्वारा शासन की निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय योजना के अंतर्गत उन्हें मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराई गई। ट्रायसाइकिल मिलने के बाद अब वे पहले की तुलना में अधिक आसानी से आवागमन कर पा रहे हैं। इससे उनके दैनिक कार्य भी सुगम हुए हैं और आत्मनिर्भर बनने का विश्वास बढ़ा है।
सतीश कुमार केंवट ने बताया कि मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल मिलने से उनकी जिंदगी काफी आसान हो गई है। पहले आने-जाने में बहुत परेशानी होती थी, लेकिन अब वे स्वयं आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि शासन की इस सहायता से उनके मन में स्व-रोजगार की दिशा में आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बनने की नई उम्मीद जगी है।
उन्होंने सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। शासन की इस पहल से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और सम्मानपूर्वक जीवन जीने की दिशा में सहयोग मिल रहा है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























