Connect with us

खबर सक्ती ...

बिना काम कराए 16.76 लाख रुपये आहरण, पूर्व सरपंच को कारण बताओ नोटिस ..

Published

on

जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने 3 दिन में साक्ष्य सहित जवाब प्रस्तुत करने के दिए निर्देश ..

सक्ती, जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सलनी में बिना कार्य कराए शासकीय राशि का आहरण कर वित्तीय अनियमितता किए जाने के मामले में जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन ने पूर्व सरपंच टकेश्वर चन्द्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई प्राप्त शिकायत के आधार पर कराई गई जांच के बाद प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।

जांच प्रतिवेदन में ग्राम पंचायत सलनी में विभिन्न विकास कार्यों को पूर्ण कराए बिना ही शासकीय राशि का आहरण कर व्यय किए जाने की बात सामने आई है। जांच के दौरान कुल 16 लाख 76 हजार 389 रुपये की राशि बिना कार्य पूर्ण कराए आहरित एवं व्यय किया जाना पाया गया। मामले को गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित पूर्व सरपंच से जवाब तलब किया है।

जांच प्रतिवेदन के अनुसार उक्त राशि का व्यय ग्राम पंचायत के पूर्व सचिव लक्ष्मण बंजारे तथा वर्तमान सचिव श्रीमती संतरा सिदार के कार्यकाल में किया गया है। प्रकरण में संबंधित अभिलेखों और कार्यों की स्थिति के आधार पर जिम्मेदारी तय किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला पंचायत सीईओ द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस में संबंधित पूर्व सरपंच को पत्र प्राप्त होने के तीन दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होकर साक्ष्य सहित अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समयावधि में संतोषप्रद जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में संबंधित राशि की वसूली की जाएगी तथा नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

शासकीय राशि के उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिला पंचायत प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से पंचायत स्तर पर वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सख्त संदेश गया है।

Latest

खबर सक्ती ...3 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

ट्रायसायकल से आसान हुई गिरधारी लाल की राह, आत्मनिर्भरता की जगी नई उम्मीद .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

खबर सक्ती ...16 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

मोटराईज्ड ट्रायसायकल से रामप्रताप बंजारे की राह हुई आसान .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

बड़ी खबर: सक्ती जिले में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा एक्शन: फॉरचुन मैदा-जैन चुस्की चाय के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से लगाया गया रोक ..

जांच में दोनों बैच ‘असुरक्षित’ मिले, मैदा में पेस्टीसाइड 40% तो चाय में 18 गुना अधिक .. सक्ती, राज्य में...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

थाली में जहर तो नहीं! सक्ती जिले में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन ..

समोसा-जलेबी से लेकर नमक, मसाले, दाल, तेल और रेडी-टू-ईट तक जांच की जद में | आंगनबाड़ी में बच्चों के भोजन...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के सेवा सेतु शिविर में जनमन पत्रिका का निःशुल्क वितरण ..

जनसंपर्क विभाग सक्ती ने आमजन एवं विद्यार्थियों को दी शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बिना काम कराए 16.76 लाख रुपये आहरण, पूर्व सरपंच को कारण बताओ नोटिस ..

जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने 3 दिन में साक्ष्य सहित जवाब प्रस्तुत करने के दिए निर्देश .. सक्ती, जनपद...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

भुरसीडीह और बुढ़हनपुर में 17 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल .. सक्ती, कलेक्टर के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल ने आसान की सतीश की राह, आत्मनिर्भरता की बढ़ी उम्मीद ..

समाज कल्याण विभाग के द्वारा निःशुल्क सहायक उपकरण योजना से दिव्यांग सतीश कुमार को मिला सहारा .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बैसाखी और ट्रायसाइकिल ने आसान की इंद्रजीत की राह, बढ़ा आत्मनिर्भरता का हौसला ..

समाज कल्याण विभाग की निःशुल्क सहायक उपकरण योजना से दिव्यांग इंद्रजीत भैना को मिला सहारा .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जगदलपुर में 5 से 7 अक्टूबर और दंतेवाड़ा में 15 से 17 अक्टूबर तक लगेगा निःशुल्क विशाल दिव्यांग सेवा शिविर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending