खबर सक्ती ...
बड़ी खबर: सक्ती जिले में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा एक्शन: फॉरचुन मैदा-जैन चुस्की चाय के संबंधित बैच की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल प्रभाव से लगाया गया रोक ..

जांच में दोनों बैच ‘असुरक्षित’ मिले, मैदा में पेस्टीसाइड 40% तो चाय में 18 गुना अधिक ..
सक्ती, राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु आम लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। जिला दुर्ग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा फॉरचुन मैदा बैच नं. FAMD50059A, निर्माण तिथि-28 फरवरी 2026 तथा अवसान तिथि-27 अगस्त 2026 का विधिवत नमूना लिया गया था। जांच प्रतिवेदन में pesticide residules Chlorpyrifod की मात्रा निर्धारित अनुमत से 40 प्रतिशत अधिक पाई गई, जिसके आधार पर खाद्य विश्लेषक द्वारा इसे “असुरक्षित” घोषित किया गया है।
इसी प्रकार जिला सरगुजा के खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जैन चुस्की चाय, बैच नं. CH653, पैकिंग साइज़ 175 ग्राम, निर्माण तिथि-नवंबर 2025 तथा अवसान तिथि-अक्टूबर 2026 का विधिवत नमूना लिया गया था। जांच प्रतिवेदन में pesticide residules-Acetamiprid की मात्रा निर्धारित अनुमत से 18 गुना अधिक पाई गई, जिसके आधार पर खाद्य विश्लेषक द्वारा इसे “असुरक्षित” घोषित किया गया है।
अतः खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला सक्ती द्वारा फॉरचुन मैदा और जैन चुस्की चाय के संबंधित बैच की बिक्री व वितरण पर सक्ती जिले में तत्काल प्रभाव से रोक लगाने हेतु आदेश जारी किया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य कारोबारियों से नियमों का पालन करने, साफ-सफाई रखने तथा उपभोक्ताओं से खाद्य पदार्थों को ध्यानपूर्वक देखकर और पैक्ड सामानों के लेबल को पढ़कर खरीदने की अपील की है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























